The Doon School: गरीब मेधावियों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन, सबसे महंगे स्कूलों में है शामिल

द दून स्कूल में गरीब घर के होनहार बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। एडमिशन पाने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। 16 जुलाई को एडमिशन के लिए प्री परीक्षा आयोजित की जाएगी।

The Doon School admission process for poor meritorious students has started most expensive schools

देश के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे स्कूलों में से एक द दून स्कूल में गरीब घर के होनहार बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। एडमिशन पाने वाले बच्चों को 20 प्रतिशत से 120 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। 16 जुलाई को एडमिशन के लिए प्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

20 प्रतिशत से 120 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप
इसमें सातवीं और आठवीं के छात्रों को ही प्रवेश का मौका मिलेगा। जिनकी सीटें भी निश्चित की जाएंगी। इसके लिए छात्रों को प्री और मेंस परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति के हिसाब से 20 प्रतिशत से 120 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों का पूरा खर्चा बच्चों की पढ़ाई, हॉस्टल, खानपान से लेकर यात्रा तक का खर्च भी स्कूल उठाएगा।

प्री परीक्षा का शुल्क 100 रुपये

दून स्कूल में प्रवेश के लिए प्री परीक्षा का शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। इसे पास करने के बाद मुख्य परीक्षा का आवेदन शुल्क 26 हजार रुपये पूरी तरह से इन मेधावियों के लिए माफ होगा। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद स्कॉलरशिप से आगे की पढ़ाई निशुल्क होगी। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जो कि स्कूल की वेबसाइट https://www.doonschool.com/ पर आवेदन करने का फॉर्म खुलेगा। जिसमें देशभर के किसी भी राज्य के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं। द दून स्कूल में देश की कई महान हस्तियां, राजनेता और बिजनेस मैन पढ़ाई कर चुके हैं।​

एक नजर फीस पर

Recommended Video

      Uttarakhand के Kedarnath Dham में Snowfall, कुछ ऐसा दिखा नजारा | वनइंडिया हिंदी #shorts

      दून स्कूल की वार्षिक स्कूल फीस : 11 लाख, 20 हजार रुपये
      एडमिशन फीस (वन टाइम, वापसी नहीं) : पांच लाख रुपये
      सिक्योरिटी डिपॉजिट (वन टाइम, वापस होगी) : साढ़े पांच लाख रुपये
      आकस्मिक व्यय (प्रति टर्म) : 25 हजार रुपये

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+