पहलगांव में आतंकी हमले के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पूरी ने कर दी बड़ी मांग
terrorist attack पहलगांव में आतंकी हमले में 28 लोगों की हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा और नाराजगी देखने को मिल रही है। संतो में भी इस घटना के बाद से खासी नाराजगी देखी जा रही है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पूरी ने जम्मू कश्मीर में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।
श्रीमहन्त रविन्द्र पूरी ने आज हरिद्वार के एसएमजेएन ( पीजी) कॉलेज के छात्र छात्राओं सहित अध्यापकों ओर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पूरी ने आतंकी हमले में मारे गए लोगो की आत्मा की शांति के शौक सभा कर मौन रखा।

इस मौके पर संतो की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ओर एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज के प्रबंधक श्रीमहन्त रविन्द्र पूरी ने इस आतंकी हमले पर गहरा दुःख जाहिर करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ति दे और उन्होंने कहा कि आज हम सब को हिंदुओं को जाती पाती छोड़कर एक होना होगा, उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि हमले के आरोपियों को जल्द से जल्द तलाश कर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए ओर जम्मू कश्मीर में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करते हुए राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर श्रद्धांजलि सभा समेत कई कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सीएम आवास में आयोजित प्रातःकालीन बैठक में दो मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्यमंत्री ने हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा उत्तराखण्डवासियों की ओर से मैं शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी पूरी संवेदना प्रकट करता हूं। यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी सफल नहीं होंगी। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications