Love Jihad Case: पुरोला में शांत हुआ तो इस शहर में गरमाया माहौल, नाबालिग को भगाने का लगा आरोप, जानिए
टिहरी के चंबा शहर में एक समुदाय विशेष के एक युवक पर नाबालिग युवती से छेड़छाड़ और भगाने का आरोप लगा है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन और स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया है।
love jihad case उत्तराखंड के पुरोला में लव जिहाद का मामला शांत होने के करीब दो माह में ही एक ओर पहाड़ी शहर में लव जिहाद का मामला सामने आने से माहौल गरमा गया है। टिहरी के चंबा शहर में एक समुदाय विशेष के एक युवक पर नाबालिग युवती से छेड़छाड़ और भगाने का आरोप लगा है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन और स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार को चंबा के स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उत्तर प्रदेश का एक युवक शहर में मोटर मैकेनिक की दुकान चलाता है। जो कि उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता है। बीती शाम को जब उसकी बेटी कुछ काम से बाजार जा रही थी तभी मौका देखकर आरोपी उसे भगाने की कोशिश करने लगा। इस बीच लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी हंगामा मच गया।
आरोपी मौका देखकर वहां से फरार हो गया। घटना के विरोध में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करवाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी है। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ के लिए उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया गया है। ये युवक यहां नाई का काम करते हैं। घटना के विरोध में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चंबा बाजार भी बंद कराया। युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। थाने में हंगामा किया गया।
इससे पहले उत्तरकाशी के पुरोला में भी लव जिहाद को लेकर लंबे समय तक बवाल होता रहा। पुरोला में समुदाय विशेष के लोगों ने स्थानीय लोगों के विरोध के बाद शहर तक छोड़ा। कई बार महापंचायत कॉल की गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण मामला बाद में शांत करा दिया।












Click it and Unblock the Notifications