Tehri Lok Sabha seat result 2024: रानी की चौथी बार जीत, फिर भी चर्चा निर्दलीय बॉबी पंवार की, जानिए क्यों?

उत्तराखंड की टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने राज परिवार का दबदबा कायम रखते हुए चौथी बार चुनाव जीता। राजपरिवार की ये 12वीं जीत है।

माला राज्य लक्ष्मी शाह को 462603 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला रहे जिन्हें 190110 वोट मिले। इस तरह माला राज्य लक्ष्मी शाह 272493 वोट से चुनाव जीता।

Tehri Lok Sabha seat result 2024 Rani wins fourth time still discussion independent Bobby Panwar why

लेकिन इस सीट पर सबसे चौंकाने वाले वोट तीसरे नंबर के प्रत्याशी बॉबी पंवार लेकर आए। बॉबी को 168081 वोट मिले। बॉबी पंवार चुनाव से लेकर टिहरी गढ़वाल ही नहीं पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। परिणाम के बाद बॉबी को लेकर ज्यादा चर्चा है। कारण है उत्तरकाशी की तीन में से विधानसभा में भाजपा, कांग्रेस से ज्यादा वोट लाना।

बॉबी ने कांग्रेस का सबसे मजबूत वोट बैंक वाली विधानसभा चकराता में 48 फीसदी से ज्यादा वोट खींचे। जिससे कांग्रेस ही नहीं भाजपा भी अंदरखाने घबराई हुई है। इसके अलावा शहर में बॉबी को हर जगह कुछ न कुछ वोट पड़ा। जो कि भाजपा के लिए चिंता का विषय बन गया है।

उत्तराखंड में पेपरलीक समेत युवाओं के कई आंदोलन से निकले, युवा बॉबी ने टिहरी लोकसभा चुनाव के परिणामों में अपनी ताकत का एहसास दिला दिया है। बॉबी पंवार के लोकसभा चुनाव में किए शानदार प्रदर्शन से भाजपा, कांग्रेस की नींद जरुर उड़ गई है।

बॉबी के पीछे जिस तरह युवाओं का हुजूम उमड़ा वो भाजपा, कांग्रेस की कई रैलियों में नजर नहीं आया। जिसके बाद से ​ही हर किसी की जुबां पर बॉबी का नाम आया। बॉबी ने युवा साथियों के भरोसे लोकसभा का चुनाव जीता और शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की सियासत में बड़ी एंट्री मारी है।

राजनीति के जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में बॉबी सियासत के बड़े चेहरे बन सकते हैं। साथ ही ये बात भी सामने आ रही है कि अगर बॉबी पंवार कांग्रेस या किसी दूसरे दल से टिकट लेकर चुनाव में होते तो शायद परिणाम कुछ ओर ही होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+