Tehri lake: फन, एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स का ले सकते हैं आनंद, यहां मिलेगा बोटिंग और फ्लोटिंग हाउस भी

उत्तराखंड में टिहरी झील में प्रकृति की सुंदरता देखने का अलग ही मजा है। पहाड़, पानी और प्रकृति के बीच झील का एडवेंचर एक्टिविटीज के साथ मजा ले सकते हैं।

Tehri lake jheel Fun adventure water sports tourism boating floating house nature river dam

Tehri lake अगर आप परिवार के साथ फन, एडवेंचर और वाटर स्पोर्ट्स का एक साथ मजा लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड के टिहरी में आपको एक साथ प्रकृति की गोद में इन सबका आनंद लेने का विकल्प मिल जाएगा। इसके लिए टिहरी झील पूरी तरह से तैयार है। यहां आकर बोटिंग और फ्लोटिंग हाउस भी मिल जाएगा।

Tehri lake jheel Fun adventure water sports tourism boating floating house nature

उत्तराखंड में नैनीताल झील पर्यटन का सबसे आकर्षक केंद्र है। अब इसी तर्ज पर टिहरी झील को भी डेवलप किया गया है। टिहरी में प्रकृति की सुंदरता देखने का अलग ही मजा है। पहाड़, पानी और प्रकृति के बीच झील का एडवेंचर एक्टिविटीज के साथ मजा ले सकते हैं।

Tehri lake jheel Fun adventure water sports tourism boating floating

टिहरी झील पर कोटी कालोनी में बोटिंग प्वाइंट बना हुआ है। जहां से वर्तमान में 99 बोटों का संचालन हो रहा है। यहां पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। खासकर गर्मी में यहां पर्यटक छुट्टियां बिताने आते हैं। टिहरी में आने वाले समय में अब नए बोटिंग प्वाइंट डेवलप हो रहे हैं। इनमें क्रूज, शिकारा और पैरासिलिंग बोट संचालित करने की तैयारी है। टिहरी झील क्षेत्र में डोबरा, सांदणा, तिवाड़गांव और टिपरी में बोटिंग प्वाइंट बनाने के लिए टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण ने हरी झंडी दे दी है।

Tehri lake jheel Fun adventure water sports tourism boating

टिहरी झील में एक फ्लोटिंग हाउस भी है, जो एक बड़ी लेक और आसपास के पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां परिवार के साथ समय बिताया जा सकता है। जिसमें कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही स्पेशल बोटिंग, बनाना राइड और पैरासेलिंग की सुविधा भी है। फ्लोटिंग हाउस का एक रात रुकने के लिए करीबन 6 से 8 हजार तक का खर्चा आता है।

Tehri lake jheel Fun adventure water sports

टिहरी शहर भागीरथी और भिलंगना नदियों के संगम पर बसा एक छोटा सा शहर था। जो कि विश्व के बड़े बांधों में शामिल टिहरी बांध के निर्माण के समय डूब गया। इसके बाद नई टिहरी का बसाया गया। टिहरी बांध के बनने के बाद टिहरी झील को एक साहसिक पर्यटन के तौर पर डेवलप किया जा रहा है।

Tehri lake jheel Fun adventure

टिहरी झील में जेट स्कीइंग से हॉट एयर बैलून सवारी तक कई अलग-अलग और विविध गतिविधियां शामिल हैं। यहां पर नौका विहार,जेट स्पीड, बोट सवारी,वाटर स्कीइंग,जोर्बिंग बनाना वोट सवारी, बैंडवेगन वोट सवारी,हॉटडॉग सवारी, पैराग्लाइडिंग कराई जा रही है।

Tehri lake jheel uttarakhand

टिहरी झील देखने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन और हवाई मार्ग देहरादून है। देहरादून से टिहरी करीब 100 किमी है। यहां से बस या कार से दो से ढाई घंटे लगते हैं। ​जिसमें आसानी से टिहरी पहुंचा जा सकता है। टिहरी में रूकने और खाने की अच्छी व्यवस्था मिल जाएगी। गर्मी में यहां आना सबसे बेहतर विकल्प रहेगा।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+