टिहरी के घनसाली में बड़ा हादसा, स्कूल से लौट रहे दो स्कूली छात्रों की पेड़ की चपेट में आने से मौत
Tehri accident news उत्तराखंड में मानसून की बारिश का कहर जारी है। इस बीच जगह जगह बारिश से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। टिहरी जिले के घनसाली के पास आज उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब स्कूल से लौट रहे दो छात्रों की पेड़ की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई।
हादसा टिहरी जिले के घनसाली तहसील क्षेत्र में हुआ। दोपहर में दोनों छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पेड़ गिर गया और उसकी चपेट में दोनों छात्र आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शनिवार को स्कूल से घर पैदल ही लौट रहे थे।

तभी तेज बारिश और तूफान में अचानक से पेड़ गिर गया। इसी पेड़ की चपेट में आने से दोनों छात्रों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि 10वीं क्लास से पढ़ने वाले 16 साल का आरभ बिष्ट पुत्र दरमियान सिंह और 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की मानसी पुत्री ईश्वर सिंह जीआईसी घुमेटीधार में पढ़ते थे।
स्कूल से लौट रहे अन्य छात्रों ने ग्रामीणों को मामले की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आनन फानन में रेस्क्यू चलाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम भी पहुंचे। दोनों छात्रों को पेड़ से नीचे से निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आरभ बिष्ट दो भाइयों में बड़ा था, जबकि मानसी के परिवार में तीन बहन और एक भाई है। मानसी तीसरे नंबर की थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।












Click it and Unblock the Notifications