Tehri Garhwal में एनएच 58 से खाई में गिरी मैक्स गाड़ी, तीन लोगों की मौत, 5 को बचाया...तीन की तलाश जारी

Tehri Garhwal Accident News: दर्दनाक हादसे की खबर उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आई है। यहां थाना मुनि की रेती स्थित नेशनल हाईवे 58 पर एक मैक्स गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने पांच लोगों को खाई से निकाल लिया।

जबकि, खाई में गिरे तीन लोग अभी भी लापता है, जिनकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 3 बजे मैक्स गाड़ी सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही थी, जिसमें चालक सहित 11 लोग सवार थे। पुलिस की मानें तो मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में नेशनल हाईवे 58 पर नीचे खाई में जा गिरी।

Tehri Garhwal Accident News

इस दौरान एनएच से गुजरने वाले अन्य हादसे की सूचना थाना मुनि की रेती पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और SDRF की टीम पहुंच गई। पुलिस ने खाई में गिरे पांच लोगों को अब तक बाहर निकाल लिया है। जबकि, तीन शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

वहीं, तीन लोगों की अभी तलाश जारी है। खाई से बाहर निकाले गए लोगों को पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया गया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे।

तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी। इस हादसे के बाद पुलिस ने बिजेंदर (46) निवासी बदरपुर दिल्ली, आकाश (22), प्रदीप कुमार (27) निवासी शाहपुर पंजाब, रोशन कुमार (25) निवासी नालंदा बिहार और रवि सिंह (25) निवासी हैदराबाद को एंबुलेंस के माध्यम इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+