परिजनों को मौत की सांत्वना देकर लौट रहे एक परिवार के पांच लोगों की मौत, बैक करते हुए खाई में गिरी कार
उत्तराखंड के टिहरी में सड़क हादसे में एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार के लोग अपने परिजनों के घर मौत की सांत्वना देकर लौट रहे थे। लेकिन आधे रास्ते में लौटते समय ही हादसा हो गया।

उत्तराखंड के टिहरी में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ पांच लाशें देखकर हर किसी की आंखें भर आई हैं।
Recommended Video
मौत की सांत्वना देकर लौट रहे थे
परिवार के लोग अपने परिजनों के घर किसी की मौत की सांत्वना देकर लौट रहे थे। लेकिन आधे रास्ते में लौटते समय ही हादसा हो गया। जिसमें पांचों की दर्दनाक मौत हो गई। टिहरी की बालगंगा तहसील में सेंदुल-पटुड़ गांव मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
घटनास्थल से होल्टा गांव 45 किमी दूर
होल्टा गांव का गबर सिंह अपनी पत्नी बबली देवी और भाभी उर्मिला देवी, सोना देवी और तुलसी देवी के साथ भाई की बहू के पिता की मौत पर सांत्वना देने राजगांव गए थे। लौटते समय कार को बैक करते हुए कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटनास्थल से मृतक परिवार का गांव होल्टा गांव 45 किमी दूर है।
परिवार में कोहराम मच गया
दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दुघर्टना की खबर मिलते ही होल्टा और राजगांव दोनों गांव में मातम पसर गया। हादसे में एक समधी और चार समधिनों की मौत से राजगांव के परिजन भी पूरी तरह टूट गए।












Click it and Unblock the Notifications