Uttarakhand: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की छात्र की पिटाई, टूटी हड्डी, वजह कर देगी हैरान
उत्तराखंड के पौड़ी में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के छात्र को डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र के पीछे एक कुत्ता स्कूल परिसर में घुस आया था, जिस वजह से शिक्षक ने छात्र को पीट दिया।

उत्तराखंड के पौड़ी में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के छात्र को डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र के पीछे एक कुत्ता स्कूल परिसर में घुस आया था, जिस वजह से शिक्षक ने छात्र को पीट दिया। इससे छात्र की हड्डी टूट गई है।
कक्षा नौ के छात्र को मां ने शिकायत दर्ज की
पौड़ी के कल्जीखाल के एक माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र को मां ने शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज की है। छात्र की मां का आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को डंडे से इतना मारा कि उसकी हड्डी टूट गई। मां ने सीईओ से शिकायत कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीईओ ने मामले की जांच बीईओ को सौंप पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। छात्र मरगांव निवासी आर्यन भंडारी राजकीय इंटर कालेज कांडा में कक्षा नौ में पढ़ता है। आर्यन के स्कूल पहुंचने पर छात्र के पीछे एक लावारिस कुत्ता स्कूल परिसर में आ गया जिसके लिए शिक्षक ने आर्यन को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। आर्यन जब घर पहुंचा तो मां को इस घटना की जानकारी मिली, इसके बाद मां ने अस्पताल में जांच करवाई तो दाएं हाथ की हड्डी टूट पाई गई है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने पीड़ित छात्र की मां की शिकायत पर जांच बिठा दी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications