तंत्र मंत्र या कुछ और...कैसे सुलझेगा असिस्टेंट मैनेजर की मौत का रहस्य, क्यों महिला के वेश में मिला था युवक
उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट एयर ट्रैफिक कंट्रोल टीम में काम करने वाले असिस्टेंट मैनेजर आशीष की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की वजह तलाशने के लिए जांच शुरू कर दी है।
इसके लिए आशीष के मोबाइल को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को आशीष के मोबाइल से कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं। जिसमें तंत्र मंत्र विद्या और किसी देवी के बारे में भी सर्च कर जानकारी जुटाई गई है। ऐसे में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

दरअसल पंतनगर एयरपोर्ट एयर ट्रैफिक कंट्रोल टीम में काम करने वाले असिस्टेंट मैनेजर आशीष का शव उनके आवास से बरामद हुआ था। लेकिन जिस अवस्था में उनका शव बरामद हुआ वह चौंकाने वाला है। एक व्यक्ति के होठों पर लिस्पटिक, माथे पर बिंदी और महिला के वेश को देखकर हर कोई सन्न रह गया।
अब इसकी वजह का पता लगाया जा रहा है। आशीष की मौत हत्या है या आत्महत्या, पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। मामला फंसता जा रहा है। आशीष की लाश कमरे में फंदे से झूलती मिली। लेकिन अपने आखिरी गेटअप में उन्होंने महिलाओं की तरह श्रृंगार किया हुआ था।
जबकि उनके जानने वालों का कहना है कि आशीष का ऐसा नेचर उन्होंने कभी फील नहीं किया। तो क्या आशीष किसी तंत्र मंत्र में फंस गया था या फिर ये सेक्सुअल डिसऑर्डर भी हो सकता है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
35 साल के आशीष पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। वह एयरपोर्ट परिसर के सरकारी आवास में रहते थे। सोमवार शाम को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। उस दिन उनके साथ उनका भांजा और एक अन्य दोस्त भी थी। सुबह उनके भांजे आकाश ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
जिसके बाद दरवाजे को तोड़ दिया गया। अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया। चुन्नी के सहारे पंखे पर आशीष की लाश झूल रही थी, वो भी महिला के वेश में। शव को उतारकर अस्पताल ले जाया गया। परिवार को सूचना दी गई। जहां उनकी पत्नी और बेटी है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लेकिन हर कोई इस मौत का रहस्य जानना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications