5 हजार रुपए से भी कम खर्चे में पहाड़ों की वादियां खूबसूरती और फुल एंजॉय, जानिए उत्तराखंड के 10 ऐसे हिल स्टेशन
10 hill stations Uttarakhand: गर्मी की छुट्टी शुरू होते ही पहाड़ों की याद आने लगती है। ऐसे में कम बजट में अगर छुट्टियों में घूमने फिरने के लिए मिल जाए तो हर कोई तैयार हो जाएगा। पहाड़ों में कई ऐसी डेस्टिनेशन है, जहां पर होम स्टे या होटल आसानी से मिल जाएंगे। जिनका खर्चा 5 हजार से भी कम आता है।
उत्तराखंड में घूमने फिरने के लिए कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। जहां कम बजट में भी खूब एंजॉय कर सकते हैं। वैसे तो पर्यटकों की पहली पसंद नैनीताल और मसूरी है। इन दोनों जगहों पर भी आसानी से 1500 से 2 हजार तक के रूम या होम स्टे मिल जाएंगे। जहां पर आसानी से हॉलीडे एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में कई ऐसी जगहें हैं, जहां कम खर्चे में बच्चों और फैमिली के साथ फुल एंजॉय कर सकते हैं।

धनोल्टी देहरादून और मसूरी से सबसे नजदीक हिल स्टेशन है। जो कि ट्रेकिंग ट्रेल्स और साहसिक गतिविधियों के लिए काफी फेमस है। धनोल्टी में दो इको पार्क, अंबर और धारा, एडवेंचर पार्क, देवगढ़ किला, सुरकंडा देवी मंदिर प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। जो कि देहरादून से लगभग 66 किमी और मसूरी से करीब 32 किमी की दूरी पर है। यहां शांति और प्रकृति की सुंदरता के साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं।
ऋषिकेश में शांति, सुकून और प्रकृति की सुंदरता सबकुछ मिलेगा। यहां रिवर राफ्टिंग, स्पोर्ट्स एक्टिविटी और गंगा आरती सबसे खास है। साथ ही यहां घूमने के लिए स्वर्गाश्रम, लक्ष्मण झूला, त्रिवेंणी घाट, परमार्थ निकेतन और कौडियाला सबसे खास जगह है। बच्चों के लिए मस्ती करने का यहां पूरा साधन है।
हर्षिल में गर्मी में ठंड और स्वर्ग जैसा एहसास पाने के लिए सबसे बेस्ट विकल्प है। उत्तरकाशी से करीब 80 किमी दूर हर्षिल में भागीरथी का प्रवाह और आसपास सेब के सुंदर बगीचे पर्यटकों का काफी आकर्षित करते हैं। बच्चों के लिए भी यहां कई एक्टिविटीज करने को मिल जाएगी। आसपास भी कई लोकेशन घूमने के लिए हैं। जहां कम रेट में होम स्टे होटल मिल जाएंगे।
चोपता को भारत के स्विट्जरलैंड' के रूप में जाना जाता है। जो कि खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा है। यहां की पहाड़ियों और चोटियों के बीच की जाने वाली एडवेंचर एक्टिविटीज लोगों को स्वर्ग में घूमने जैसा अनुभव करा देती है। ट्रैक करना चाहते हैं, तो यहां के तुंगनाथ ट्रैक को जरूर करें। कार्तिक स्वामी मंदिर, कोटेश्वर महादेव और तुंगनाथ मंदिर यहां की कुछ देखने लायक जगहों में आते हैं।
लैंसडाउन बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है। नदी, झरने और खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा हिल स्टेशन आपको स्वर्ग जैसा एहसास कराएगा। यहां भी आसानी से होम स्टे मिल जांएगे। लैंसडाउन में घूमने के लिए संतोषी माता मंदिर, सेंट मेरी चर्च,दरवान सिंह संग्रहालय, भुल्ला ताल झील,तारकेश्वर महादेव मंदिर,टिप इन टॉप, गढ़वाल रेजिमेंट वॉर मेमोरियल और जंगल सफारी है।
पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियां, दर्रों, घाटियों, अल्पाइन घास के मैदानों, जंगलों, झरनों, बारहमासी नदियों, ग्लेशियरों और झरनों से घिरा खूबसूरत जगह है। जहां मुनस्यारी थल केदार मंदिर, पिथौरागढ़ किला कामाख्या मंदिर कपिलेश्वर महादेव मंदिर ध्वज मंदिर मोस्टमानु मंदिर चांडक हिल भुरमुनी जलप्रपात घूमने फिरने की जगह है। पिथौरागढ़ दिल्ली से करीब 500 किमी है।
कौसानी मिनी स्विटजरलैंड बागेश्वर जिले में एक खूबसूरत नजारों से युक्त हिल स्टेशन है। अल्मोड़ा से यह हिल स्टेशन लगभग 51 किलोमीटर दूर है। कौसानी में हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़, नंदा देवी और पंचुल चोटियां आदि रमणीक स्थल देखने को मिलते हैं। ट्रेकिंग करने वालों के लिए यहां कौसानी में कैलाश ट्रेक, बेस कौसानी ट्रेक और बागेश्वर-सुंदरधुंडा ट्रेक आदि रास्ते बने हुए हैं।
मुनस्यारी पिथौरागढ़ में स्थित मुनस्यारी एक खूबसूरत पर्वतीय स्थल है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमाओं के समीप है। मुनस्यारी चारो ओर से पर्वतो से घिरा हुआ है। मुनस्यारी के सामने विशाल हिमालय पर्वत श्रंखला का विश्व प्रसिद्ध पंचचूली पर्वत (हिमालय की पांच चोटियां), नन्दा देवी और त्रिशूल पर्वत, दाई तरफ डानाधार जो एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट भी है।
भीमताल झीलों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच परिवार के साथ छुट्टी बिताना चाहते हैं तो नैनीताल जिले में भीमताल छोटा सी झील वाला शहर है। यहां नैनीताल से कम पर्यटकों की भीड़ मिलेगी। भीमताल झील,विक्टोरिया डैम,हिडिम्बा पार्वत, भीमताल द्वीप एक्वेरियम यहां के प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। भीमताल दिल्ली से लगभग 313 किमी दूर है। जिसके लिए लगभग 7-8 घंटे का समय लगेगा।
रानीखेत कम भीड़-भाड़ वाला होने के साथ-साथ एक सस्ती जगह में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन है। यहां लोकप्रिय गोल्फ कोर्स, चर्च को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।शांति के साथ अपनी फैमिली के साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। गोल्फ ग्राउंड, चौबटिया गार्डन, आशियाना पार्क यहां की कुछ मशहूर जगहों में आते हैं। यहां 5 हजार में आसानी से घूम फिर और रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications