उत्तराखंड के इस जिले में एसएसपी ने बनाई 'PINK UNIT', जानिए कैसे काम करती है 'पिंक यूनिट'
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पुलिस की पिंक यूनिट को सोशल मीडिया में काफी सराहा जा रहा है। जिले की कप्तान श्वैता चौबे ने यह पहल की है। जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक करना है।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पुलिस की पिंक यूनिट को सोशल मीडिया में काफी सराहा जा रहा है। महिला सुरक्षा और स्कूली छात्राओं की साइबर क्राइम के अलावा सेल्फ डिफेंस आदि कई समस्याओं को देखते हुए जिले की कप्तान श्वैता चौबे ने यह पहल की है। जिसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक करना है।

पौड़ी जिले की एसएसपी श्वैता चौबे ने बताया कि जब से उनकी नियुक्ति पौड़ी जिले में हुई है। वे महिला सुरक्षा को लेकर इस तरह के प्रयास में जुटी हैं। नवंबर 2022 से पौड़ी जिले के थानों में महिला डेस्क में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को स्कूली छात्राओं और बालिकाओं को अवेयर करने के साथ ही सेल्फ डिफेंस का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही सबसे अहम स्कूलों में खुलते समय और बंद होते समय छात्राओं से महिला पुलिसकर्मी बातचीत कर उनसे किसी तरह की समस्या होने पर तुंरत संपर्क करने को लेकर जागरुक कर रही हैं।
इसमें स्कूल के आस पास मनचले और शरारती तत्वों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जिन पर तुरंत कार्रवाही की जा सके। इसके साथ ही पिंक यूनिट का काम बालिकाओं और महिलाओं को साइबर फ्रॉड को लेकर अवेयर करना भी है। एसएसपी ने बताया कि अक्सर बालिकाओं को फोन पर कई तरह से झांसे में लिया जाता है। जिसमें पहाड़ की मासूम बच्चियां भी कई बार शिकार हो जाती है। ऐसे में उनको इसको लेकर भी अवेयर किया जा रहा है।
साथ ही उनसे बातचीत और उनको विश्वास में लेने की कोशिश की जाती है। जिससे वे खुलकर अपनी समस्याएं पिंक यूनिट को बता सकें। अक्सर पहाड़ों में ये भी देखने कोमिलता है कि बच्चियां किसी भी प्रकार की समस्याओं को घरवालों या परिजनों से शेयर नहीं करती है। ऐसे में पिंक यूनिट की कोशिश रहती है कि उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान निकाला जा सके। जिससे वे भविष्य में किसी भी तरह से किसी के बहकावे में न आएं।
पौड़ी गढ़वाल एसएसपी श्वैता चौबे का बयान-

जब से मैरी नियुक्ति पौड़ी गढ़वाल जिले में हुई है। तब से मैंने महिला डेस्क पर विशेष ध्यान दिया है। पिंक यूनिट का कॉन्सेप्ट महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा देने के साथ ही अवेयर करना है। खासकर साइबर क्राइम को लेकर भी बालिकाओं को समझाया और बताया जा रहा है। इसके साथ ही पिंक यूनिट स्कूल के खुलते और बंद होते समय छात्राओं से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत करती रहती है। जिससे वे किसी भी तरह की समस्या होने पर महिला पुलिसकर्मी से अपनी बात रख सके।












Click it and Unblock the Notifications