Uttarakhand news:सात वर्षीय मासूम को उठाकर ले जाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद,बच्ची का अस्पताल में चल रहा इलाज

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में आतंक का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम ने ​पकड़ लिया है। श्रीकोट में सात वर्षीय बच्ची पर गुलदार के हमले के बाद घटनास्थल पर पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में तीन से चार वर्षीय गुलदार कैद हो गया। अब गुलदार को पकड़ने के बाद वन विभाग और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

sri nagar garhwal guldaar who took away seven-year-old innocent child imprisoned cage girl treatment hospital

श्रीकोट में सात वर्षीय बच्ची पर गुलदार के हमले के बाद घटनास्थल पर पिंजरा लगाया गया था। गुलदार मासूम को घर के आंगन से उठाकर ले गया था। जो कि घर के पास जंगल से करीब 100 मीटर दूर बच्ची को घायल अवस्था में बरामद किया गया था।

शुक्रवार शाम करीब आठ बजे श्रीकोट के गंगनाली निवासी सोनू कुमार की सात वर्षीय पुत्री सिया घर के समीप बने शौचालय जाने के लिए बाहर आई। कुछ समय बाद शौचालय से बाहर निकलते ही पहले से ही घात लगाए बैठे गुलदार ने सिया पर हमला कर दिया। गुलदार उसे उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला। शोर सुनकर परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने बच्ची की खोजबीन की।

बच्ची घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बेसुध हालत में मिली। गंभीर हालत में उसे पहलेे बेस और फिर एम्स रेफर कर दिया गया। घायल हुई बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। एम्स में बच्ची का इलाज चल रहा है। गर्दन में चोट के कारण उसका शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। एम्स पीआरओ के अनुसार घायल बच्ची सर्वाइकल व स्पाइन इंजरी से ग्रसित है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए घटनास्थल के समीप जंगल में पिंजरा लगाया था। शनिवार सुबह करीब छह बजे गुलदार फंस गया। जिस पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पिंजरा समेत गुलदार को रेंज कार्यालय पौड़ी ले गई। जहां गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+