तो पूर्व सीएम हरीश रावत का दांव पड़ गया उलटा, भाजपा ने क्यों कहा संन्यास लेने की तैयारी कर लें?

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आंकड़ों के जरिये कहा कि अब उन्हें संन्यास लेने की तैयारी कर लें हरीश रावत

देहरादून, 13 नवंबर। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने आ गई है। कांग्रेस के नेता पूर्व सीएम हरीश रावत महंगाई और रोजगार के खिलाफ भाजपाई ढोल की पोल खोल अभियान छेड़ा हुआ है। साथ ​ही रोजगार के मुद्दे पर हरीश रावत के एक बयान के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जिसमें हरीश रावत ने भाजपा को चुनौती देकर कहा था कि भाजपा सरकार में 3200 नौकरियां भी दी गई होंगी तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। हरीश रावत की इस चुनौती पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आंकड़ों के जरिये कहा कि अब उन्हें संन्यास लेने की तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने तंज किया कि हरीश रावत के कार्यकाल में शराब और खनन माफिया को रोजगार मिला है।

So former CM Harish Rawats bet turned upside down, why did the BJP prepare to retire?

सुबोध उनियाल ने संभाला मोर्चा
चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। पूर्व सीएम हरीश रावत के बयानों पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मोर्चा संभाला। सुबोध उनियाल ने खनन को लेकर लगे आरोपों पर हरीश रावत के सवालों पर पलटवार किए। सुबोध उनियाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हरीश रावत पर जमकर हमला किया। सुबोध ने आंकड़े सार्वजनिक कर हरीश रावत को खनन के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने हरीश रावत और गणेश गोदियाल के बयानों को गैर जिम्मेदाराना बयान करार दिया। रोजगार के मुद्दे पर सुबोध उनियाल ने विभागवार पदों की नियुक्ति की संख्या का आंकड़ा जारी कर बताया कि अब तक 3400 से ज्यादा पद आयोग के जरिए भरे जा चुके हैं। ऐसे में हरीश रावत को इन सबूतों के आधार पर राजनीति से संन्यास लेना चाहिए। भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश सरकार में पौने पांच साल में 11056 लोगों को नौकरी दी जा चुकी है और 8527 पदों पर चयन की प्रक्रिया चल रही है, जबकि 4097 पदों के लिए विज्ञापन जारी होना है। कुल मिलाकर 23680 पदों में से या तो चयन हो चुके हैं या भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 3200 भर्तियों की सूची लेकर आ रहे हैं ताकि वे संन्यास ले सकें।

हरीश रावत निकाल रहे भाजपाई ढोल की पोल खोल अभियान के तहत पदयात्रा
इधर हरीश रावत ने महंगाई और रोजगार के खिलाफ भाजपाई ढोल की पोल खोल अभियान के तहत पदयात्रा निकाल रहे हैं। हरीश रावत का कहना है कि उत्तराखंड का आमजन भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक ने के लिए तैयार हैं। हरीश रावत ने इगास की छुट्टी को लेकर भी भाजपा सरकार पर तंज कसा है हरीश रावत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन, ठप पड़े हुये विकास को लेकर कटघरे में खड़ी उत्तराखंड_सरकार ने थोड़ी राहत की आशा में इगास के नाम पर हड़बड़ी में 14 तारीख को छुट्टी घोषित कर दी थी। उन्होंने कहा कि सरकार कितनी हड़बड़ी घबराहट में है कि ये अब छुट्टी की तिथि बदलकर 15 घोषित करने से स्पष्ट हो जाता है। लेकिन लोग सरकार से यह भी पूछ रहे हैं, छुट्टी की अच्छा है। मगर हमने भी तुम्हारी छुट्टी करने का इरादा कर लिया है, क्योंकि महंगाई ने कमर तोड़ दी है, बेरोजगारी ने परिवारों को चिंता के गर्त में डाल दिया है, भ्रष्टाचार से लोग पीड़ित हैं, ठप विकास से राज्य के तरक्की के रास्ते बंद हो रहे हैं, राज्य की आमदनी गिर रही है, अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। तुम्हारे छुट्टी घोषित करने से इन हालात में कोई अंतर नहीं आने जा रहा है, अंतर तो तभी आएगा जब जनता वोट देकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+