Kedarnath dham में बर्फबारी जारी, उत्तराखंड पुलिस ने जारी की अपील, चारों धाम समेत ये है मौसम का अपडेट
केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं को मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा करने की सलाह जारी की गई है। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का क्रम जारी रह सकता है।

चार धाम यात्रा के शुरू होते ही पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। इस बीच केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं को मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा प्रारंभ करने की सलाह जारी की गई है।
हेल्प के लिए 112 नंबर पर संपर्क करें
इसके साथ ही बारिश एवं ठंड से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े, छाता व बरसाती साथ रखने को कहा गया है। साथ ही किसी भी तरह की आपात सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।
केदारनाथ में भी बर्फबारी जारी
उत्तराखंड में फिलहाल बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का क्रम जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 4 मई तक का अलर्ट जारी किया है। आज भी सुबह से मैदानों में बारिश हो रही है। केदारनाथ में भी बर्फबारी जारी है। जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया
यमुनोत्री में भी बर्फबारी की सूचना है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। सोमवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं।
श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं
एक तरफ केदारनाथ में बर्फबारी जारी है, दूसरी तरफ श्रद्धालुओं का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चारधाम यात्रा में अब तक 2.50 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।
केदारनाथ में 91 हजार का आंकड़ा पार
1 से 5 मई तक चारों धामों में दर्शन के लिए 80 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। यमुनोत्री धाम में 55 हजार से अधिक, गंगोत्री में 61500, केदारनाथ में 91838, बदरीनाथ में 39 हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications