हरियाणा के पंचकूला में देहरादून के एक ही परिवार के सात लोगों ने दी जान, कार से बरामद हुए शव, क्या बताई वजह
Seven members family from Dehradun died in Panchkula Haryana: हरियाणा के पंचकूला में देहरादून के एक ही परिवार के सात लोगों ने जान दे दी। मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। सभी के शव एक कार में मिले हैं। कार देहरादून नंबर की बताई जा रही है। जिसके बाद परिवार के देहरादून के होने की जानकारी मिली।
बताया जा रहा है कि कर्ज के बोझ तले दबे परिवार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में दो की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहरादून में भी परिवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण मित्तल अपने पूरे परिवार के साथ पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम के हनुमंत कथा कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम के बाद जब वे देहरादून लौटने लगे, तब उन्होंने यह कदम उठाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचकूला शहर के सेक्टर-27 में सोमवार रात को घटना सामने आई। एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मरने वालों में दो दंपती, तीन मासूम बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोग आत्महत्या कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में सवार छह लोगों को सेक्टर-26 के निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया।
घर से बाहर एक और व्यक्ति तड़पते हुए निकला। पुलिस टीम उसको उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में ले गई। मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल और उसके पिता देशराज मित्तल और उनके परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि कि प्रवीन मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल का कारोबार शुरू किया था। उसमें उनको भारी घाटा हुआ। इसी कारण परिवार कर्ज में डूब गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications