वरिष्ठ BJP नेता मोहन सिंह रावत का निधन, सीएम धामी ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
Uttrakhand News: शनिवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे और पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता मोहन सिंह रावत गांववासी को उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर अंतिम श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि मोहन सिंह रावत 'गांववासी' का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। धामी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता मोहन सिंह को उनके पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए कहा की मोहन सिंह रावत 'गांववासी' का निधन भाजपा परिवार के लिए क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत 'गांववासी' जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति भगवान उन्हें दें ।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री और विधायक मोहन सिंह रावत, जिन्हें 'गांववासी' के नाम से भी जाना जाता हैं। उन्होंने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। दिवंगत नेता लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था।
यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को किया नमन












Click it and Unblock the Notifications