Selfie की दिवानगी, डाली जान खतरे में, केदारनाथ मार्ग पर मंदाकिनी नदी में गिरा युवक, ऐसे बची जान
केदारनाथ के रामबाड़ा पैदल मार्ग पर एक यात्री को सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। यात्री सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में गिर गया। हालांकि गनीमत रही कि वो एक पत्थर के सहारे अटका रहा और स्थानीय लोगों ने मिलकर उसकी जान बचा ली।
केदारनाथ के रामबाड़ा पैदल मार्ग पर एक यात्री को सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। यात्री सेल्फी लेने के चक्कर में नदी में गिर गया। हालांकि गनीमत रही कि वो एक पत्थर के सहारे अटका रहा और स्थानीय लोगों ने मिलकर उसकी जान बचा ली।

पहाड़ों में घूमने और यात्रा पर आए टूरिस्ट अक्सर यहां की वादियां देखकर प्रकृति के रंग में खो जाते हैं। लेकिन कई बार वो ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें जिंदगी भर भुगतना पड़ सकता है। ऐसी ही दिवानगी सेल्फी को लेकर आजकल नजर आती है। व्यू और लाइक्स के चक्कर में कुछ लोग पहाड़ों पर चढ़ जाते हैं तो कुछ नदियों में उतर जाते हैं। ऐसा ही एक घटना केदारनाथ के पैदल मार्ग की सामने आई है। जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक व्यक्ति गहरी नदी में गिरा हुआ नजर आ रहा है और उसके कुछ लोग रस्सी के सहारे बचाते हुए दिख रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो केदारनाथ के रामबाड़ा का बताया जा रहा है। जहां मंदाकिनी नदी पर बने पुल पर एक व्यक्ति सेल्फी लेते हुए बेलेंस खो बैठा और सीधे मंदाकिनी नदी में गिर गया। यात्री गुजरात का बताया जा रहा है। जैसे ही वह नदी में गिरा, स्थानीय लोगों और यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस बीच वह एक पत्थर पर अटका रहा और बचाने के लिए चिल्लाता रहा।
बाद में स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रस्सी के सहारे कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल बचा लिया। जिससे उसकी जान में जान आ गई। गनीमत रही कि वह मंदाकिनी के तेज बहाव में बच गया और रेस्क्यू कर लिया, नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। केदारनाथ पैदल मार्ग पर कई बार यात्री सेल्फी के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठ चुके हैं। ऐसे में पैदल मार्ग पर लोगों को पूरी सतर्कता के साथ यात्रा करने की सलाह दी जाती है।
#selfie की दीवानगी कुछ ऐसी है कि लोग हैं जान की बाजी लगाने से नहीं चूक रहे हैं। गुजरात का एक टूरिस्ट सेल्फी के चक्कर में केदारनाथ से आने वाली मन्दाकानी नदी में गिर गया। गनीमत रही मौके पर तैनात @uksdrf ने एकदम एक्शन लिया और बहते टूरिस्ट की जान बचा ली।#kedarnath #Uttarakhand pic.twitter.com/WaP8Zf9dvz
— Anupam Trivedi (@AnupamTrivedi26) September 5, 2023
-
केदारनाथ में शपथ पत्र, गंगोत्री में 'पंचगव्य' से परीक्षा, जानिए क्यों-कैसे, गैर हिंदूओं की एंट्री पर मचा बवाल -
Uttarakhand weather केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमीं, पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video












Click it and Unblock the Notifications