कांग्रेस की पद यात्रा का दूसरा दिन,प्रदेश अध्यक्ष ने फिर पूछा-केदारनाथ में 228 किलो सोना गायब है कहां?

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा (पद यात्रा) आज अपने दूसरे दिन ऋषिकेश से शुरू होकर शिवपुरी पहुंची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने एक बार फिर केदारनाथ में 228 किलो सोना गायब होने का मुद्दा उठाया।

करन माहरा ने कहा कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द ने भी केदारनाथ में 228 किलो सोना गायब होने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आंखिर सोना है कहॉ? सरकार द्वारा कार्रवाई क्यों नही की गई।

second day Congress march state president karan mahra asked where is 228 kg gold missing Kedarnath

करन माहरा ने कहा कि सरकार ने जबाव देने और कार्यवाही करने के बजाय उल्टा शंकराचार्य जी का घोर अपमान किया है। जिसके लिए सनातन प्रेमी भाजपा सरकार को कभी माफ नही करेंगे। इस सरकार से अब जनता और कांग्रेस पार्टी को न्याय की उम्मीद नही है इसीलिए इस पद यात्रा के माध्यम से हम जनता के बीच में हैं और बाबा केदारनाथ के दर पर जाकर उन्हीं से न्याय की गुहार लगायेंगे।

कांग्रेस ने यात्रा के दूसरे दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यात्रा प्रारम्भ करने से पहले सेवादल के कार्यकर्ताओं ने झण्डारोहण कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा को सलामी दी गई। इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा के साथ लगातार भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है और केदारनाथ धाम का प्रतिकात्मक मन्दिर जिस तरह से दिल्ली में बनाने का प्रयास किया गया है उसका तीर्थ पुरोहित एवं शंकराचार्य ने भी शास्त्र विरूद्व एवं आस्था पर चोट पहुंचाने वाला कृत्य बताया।

कहा कि जिससे सनातन प्रेमियों की आस्था आहत हुई है, वह समझ नही पा रहे है कि बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारेश्वर ज्योर्तिलिंग का स्थान दूसरा मंदिर कैसे ले सकता है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में 228 किलोे सोना पीतल में कैसे बदला।

यह सवाल तीर्थ पुरोहित लगातार लम्बे समय से विभिन्न मंचों पर उठा रहे है, कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार से इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर रही थी जिससे दूध का दूध और पानी का पानी होता परन्तु सरकार ने इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नही की और जिस तरह से भाजपा सरकार द्वारा केदारधाम को बांटने का प्रयास किया गया है, उसे कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+