भोजन की तलाश में भालू ने कनस्तर में डाला सिर,फंसा सिर तो परेशान होकर इधर उधर भटका और फिर... Viral video
उत्तराखंड में हाथियों के रिहायशी इलाकों में आने की घटना अक्सर सामने आती है। लेकिन इस बार भालू के रिहायशी इलाके में आने से हड़कंप मच गया। भालू को देखकर हर कोई उसका वीडियो बनाने लगा। दरअसल हुआ यूं कि ज्योतिर्मठ में भोजन की तलाश में निकला भालू का सिर कनस्तर में फंस गया।
Recommended Video
पूरी रात भालू इधर से उधर घूमता रहा, लेकिन सिर कनस्तर से बाहर नहीं निकाल सका। घटना के कई घंटों बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू के सिर से कनस्तर निकाला और उसे आजाद कर दिया। इस बीच जहां जहां भालू गुजरा, सबने वीडियो बना लिया।

भालू के कनस्तर में फंसे सिर के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो उजाले में बनाया गया जब भालू का सिर कनस्तर में फंसा है, जिससे वह निकलने की कोशिश करता आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा दूसरे वीडियो में एक घर की सीढ़ियां नजर आ रही है, जहां भालू सीढ़ियां उतरते हुए इधर उधर गिरते हुए आगे बढ़ रहा है। कनस्तर से भालू के कराने की आवाज भी आ रही है।
बताया गया कि ज्योतिर्मठ के परसारी गांव में खाने की तलाश में एक भालू का बच्चा एक घर तक जा पहुंचा। उसने कनस्तर में मुंह तो डाल दिया, लेकिन कनस्तर छोटा होने से भालू का मुंह वहीं फंस गया। कई बार कोशिश करने के बाद भालू अपना सिर बाहर निकालने में नाकाम रहा।
किसी ने भालू का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। भालू का सिर कनस्तर में फंसने की खबर फैलने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और कड़ी मशक्कत के बाद भालू का सिर कनस्तर से बाहर निकाला।
बाद में वन विभाग की टीम ने भालू को जंगल में छोड़ दिया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारों का कहना है कि भालू इन दिनों शीतनिद्रा में चले जाते हैं, लेकिन आज कल भालू के रिहायशी इलाकों में आना हैरान करने वाली घटना है।












Click it and Unblock the Notifications