मदरसों में जल्द शुरू होगी संस्कृत की पढ़ाई,उत्तराखंड मदरसा एजुकेशन बोर्ड की प्लानिंग,जानिए क्या होंगे बदलाव
Madrasas news: उत्तराखंड के मदरसों में जल्द ही संस्कृत की पढ़ाई होगी। उत्तराखंड मदरसा एजुकेशन बोर्ड ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तराखंड मदरसा एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काजमी ने बताया कि मदरसों में संस्कृत और अरबी दोनों भाषाओं का ज्ञान दिया जाएगा। दोनों प्राचीन भाषा एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं।
उत्तराखंड में 400 से ज्यादा मदरसे संचालित हो रहे हैं। जिनको मॉर्डन बनाने के साथ-साथ मुख्य धारा में लाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड में मदरसा एजुकेशन बोर्ड लगातार पहल कर रहा है। अब उत्तराखंड में मदरसा एजुकेशन बोर्ड मदरसो में संस्कृत और अरबी भाषा की शिक्षा भी दी जाएगी।

संस्कृत को अनिवार्य करने की दिशा में बोर्ड ने कदम भी उठाया है। इसके लिए संस्कृत शिक्षा विभाग से एमओयू किया जाएगा। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काजमी का कहना है कि मदरसा बोर्ड की संस्कृत शिक्षा विभाग के साथ चर्चा हो गई है। जल्द ही एक एमओयू होगा। जिसके बाद उत्तराखंड के सभी रजिस्टर्ड मदरसों में संस्कृत शिक्षा का भी अध्ययन करवाया जाएगा।
मुफ्ती शमून काजमी ने बताया कि संस्कृत और अरबी दोनों प्राचीन भाषाएं हैं। इन दोनों के कल्चर में काफी हद तक एक दूसरे से समानता है। कहा कि यदि मौलवी को ठीक से संस्कृत पढ़ा दी जाए और पंडित को ठीक से अरबी पढ़ा दी जाए तो दोनों समुदाय के बीच में कई सारे मसले अपने आप ही ठीक हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार कार्य कर रही है, जो कि देश को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों का कोई ऐसा बैकग्राउंड नहीं है। एक सैनिक पुत्र है और एक आम आदमी। ऐसे में हम कुछ ऐसा करना चाहते हैं कि देश में लोगों के बीच दूरियां कम कर सके। कहा कि जितना मुसलमानों का आज फायदा हो रहा है। कहीं कोई भेदभाव नहीं है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications