होली पर आई दुखद खबर, देहरादून और हरिद्वार में हादसे में तीन की मौत, रेस्टोरेंट मे शरारती तत्वों ने लगाई आग

होली पर देहरादून के चकराता से एक दुखद खबर सामने आई। लोखंडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई मे गिर गई। जिसमें 04 लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

देहरादून के चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार सुबह थाना चकराता के माध्यम से सूचना मिली कि लोखंडी के पास बुंदेल रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर टीम रवाना की गई।

Sad news Holi three people died accidents Dehradun Haridwar miscreants set fire to a restaurant

कार चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास अनियंत्रित होकर लगभग 900 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 04 लोग सवार थे। टीम ने खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा वाहन में सवार 02 व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया तथा अन्य 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शव खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।हादसे में गजेंद्र (28) पुत्र तुलसी, शेरू (29) पुत्र नैणू, ग्राम लेवरा तहसील चकराता घायल हो गए। जबकि प्रकाश (32) पुत्र टोलू, गुड्डू (33) पुत्र नंदिया ग्राम लेवरा तहसील चकराता की मौके पर मौत हो गई।

उधर हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीमाजरा में होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों का वाहन पलट गया, जिससे एक 11 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

होली के दिन विकासनगर थाना क्षेत्र के बादामवाला में एक रेस्टोरेंट में भंयकर आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना के बाद सूचना दी। विकासनगर क्षेत्र के बादामवाला में एक रेस्टोरेंट मे शरारती तत्वों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से रेस्टोरेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+