Rudraprayag News अगस्त्य मुनि महाराज की डोली के प्रवेश को लेकर बवाल, भक्तों ने गेट तोड़कर कराई एंट्री

Rudraprayag News उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मकर संक्रांति के पर्व पर अगस्त्यमुनि में अगस्त्य मुनि महाराज की डोली के प्रवेश को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मैदान में भक्त आंदोलन कर रहे थे, डोली को मंदिर से रवाना होकर अगस्त्य ऋषि के मैदान अगस्त्यमुनि में जाना था, लेकिन मैदान का गेट उपर से बंद होने से डोली ने अंदर प्रवेश नहीं किया।

जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। लोगों ने गेट तोड़कर डोली को प्रवेश कराया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ। मैदान में स्टेडियम के निर्माण को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

Rudraprayag News Controversy entry Agastya Muni Maharaj palanquin devotees break down gate entry

मकर संक्रांति पर्व पर निकली अगस्त्य ऋषि की ऐतिहासिक डोली यात्रा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अगस्त्यमुनि मैदान का गोल गेट नहीं तोड़े जाने पर डोली प्रवेश नहीं कर पाई। दूसरे दिन आज डोली मैदान में प्रवेश करने के लिए फिर पहुंची, लेकिन गेट न तोड़े जाने को लेकर डोली प्रवेश नहीं कर पाई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर खुद हथौड़े से गेट तोड़ने का प्रयास शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद मुनि महाराज के भक्तों ने अगस्त्यमुनि का गोल गेट तोड़ दिया और मैदान में मुनि महाराज की डोली ने प्रवेश किया. मैदान में स्थापित मुनि महाराज की गद्दीस्थल में डोली और निशान पहुंची। साथ ही हजारों की संख्या में भक्तों ने भी मैदान में प्रवेश किया। इस दौरान हाईवे पर भी घंटो जाम की स्थिति बनी रही।

डोली समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 15 सालों बाद अगस्त्य ऋषि की डोली यात्रा का आयोजन किया गया, जिसको लेकर प्रशासन को पहले ही सूचना दी गई थी, मगर प्रशासन ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है साथ ही शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की बात की है। अगस्त्यमुनि मैदान में सरकार की ओर से स्टेडियम निर्माण किया जा रहा है, जिसका अगस्त्य ऋषि की मंदिर समिति और क्षेत्र के लोग लंबे समय से विरोध करते आ रहे है। लोगों का मानना है कि ये भूमि अगस्त्य ऋषि के मंदिर की है। यहां पर लंबे समय से धरना प्रदर्शन चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+