RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे ऋषिकेश, एम्स के पास माधव सेवा विश्राम सदन का किया लोकार्पण,सीएम धामी भी रहे मौजूद
आरएसएस के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत उत्तराखंड दौरे पर आज ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स में आने वाले मरीजों के तीमारदारों की मदद के लिए वीरभद्र रोड पर बने माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण किया।
इस विश्राम सदन के 122 कमरों में 430 बेड पर रहने और खाने-पीने की सस्ती सुविधा मरीजों के तीमारदारों को मिलेगी।

ऋषिकेश एम्स में बतौर चीफ गेस्ट माधव सेवा विश्राम सदन का आज लोकार्पण करने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक डॉ. मोहन भागवत पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई दिग्गज नेता भी आए।
मोहन भागवत ने सदन का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद मोहन भागवत ने कहा इस विश्राम सदन के निर्माण होने से एम्स में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को बहुत ज्यादा सुख सुविधाएं सस्ती दरों पर मिलेगी। इसके लिए भाऊराव देवरस सेवा न्यास संगठन की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। न्यास इसी प्रकार से अपनी सेवाएं और ज्यादा बेहतर करता रहे संचालकों को इसकी शुभकामनाएं हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति की मदद के लिए साथ खड़ी है। कहा कि विश्राम सदन के निर्माण होने से उनको सहूलियत मिलेगी।एम्स ऋषिकेश में भर्ती किए जाने वाले मरीजों के तीमारदारों को एम्स की ओर एक फॉर्म भरकर दिया जाएगा। उसी फॉर्म के आधार पर तीमारदारों को रहने की सुविधा की जाएगी। एम्स के निकट वीरभद्र मार्ग पर नवनिर्मित इस चार मंजिला विश्राम सदन में 120 कमरे हैं। यहां तीमारदारों को 10 रुपये में जलपान और 30 रुपये में भोजन मिलेगा।
लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत का उत्तराखंड दौरा काफी अहम माना जा रहा है। माधव सेवा विश्राम सदन के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद भागवत का सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के भी चर्चा है। माना जा रहा है कि वे सरकार और संगठन के कामकाज का फीडबैक ले सकते हैं।
इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि इसको काफी गोपनीय रखा गया है। सीएम धामी के माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचने के बाद से बैठक को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications