Roorkee News शादी समारोह से लौट रही कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी, हादसे में दो की मौत
Roorkee News उत्तराखंड के रुड़की से बड़ी खबर आ रही है। रुड़की में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को गंगनहर में कार आधी डूबी हुई मिली।
पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी अलसुबह मिली। जो कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की है। शादी समारोह से लौटते हुए अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई जिसमें सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई।

रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से एक शादी समारोह से लौट रही कार अचानक ही तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। हादसे में कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी नाम के दोनों लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया।
जिसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उधर शादी समारोह से लौट रहे व्यापारी नेता की कार लक्सर-रुड़की हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में व्यापारी नेता अजय वर्मा के भतीजे शलभ वर्मा की मौत हो गई। अजय वर्मा, उनकी पत्नी और शलभ वर्मा की पत्नी व दोनों बच्चे घायल हो गए। घायलों को देहरादून, मुजफ्फरनगर और लक्सर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसा बृहस्पतिवार देर रात को लक्सर-रुड़की हाईवे पर थिथौला के पास हुआ।
रात करीब 10 बजे सभी लोग लौट रहे थे। कार में अजय वर्मा, उनकी पत्नी सुनीता, अजय वर्मा के भतीजे शलभ वर्मा, शलभ की पत्नी मोहिनी और शलभ के बेटा व बेटी सवार थे। बताया गया कि थिथौला के पास स्पीड ब्रेकर पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शलभ की मौत हो गई। अजय उनकी पत्नी सुनीता, शलभ की पत्नी मोहिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों को भी चोट आई। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। इस बीच जानकारी पर उनके परिजन और परिचित भी मौके पर आ गए। घायलों को रुड़की के अस्पताल ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications