Roorkee news: बरात में शामिल होने को स्कॉर्पियो से जा रहे आठ बारातियोें का एक्सीडेंट,चार युवकों की मौत

Roorkee news: दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रुड़की के चंद्रपुरी में बरात में शामिल होने जा रहे चार युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कार से आठ युवक शादी समारोह के लिए निकले थे। जैसे ही कार मंगलौर में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। कार डिवाइडर से जा टकराई और कार मैं सवार सभी आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में गाड़ी चालक की भी मौत हो गई है। वाहन में सवार सभी लोग बाराती थे और मेरठ से रुड़की आ रहे थे।

Roorkee news Accident of eight wedding guests going scorpio attend wedding procession four died

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार जैसे ही मंगलौर गुड़ मंडी के पास देवबंद तिराहे पर पहुंची तो वह हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। मंगलौर पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात मेरठ के गांव अख्तियारपुर से एक बरात रुड़की के चंद्रपुरी में आ रही थी। बताया जा रहा है कि गांव निवासी आठ युवक एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर रुड़की बरात में शामिल होने आ रहे थे।

जैसे ही कार मंगलौर में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। कार डिवाइडर से जा टकराई और कार मैं सवार सभी आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, वंश, सोनू और सुजल तीन की मौके पर मौत हो गई है। एक घायल को प्राइवेट अस्पाताल में भर्ती कराया गया।

जबकि कांशी, तुषार और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनों और शादी समारोह में शामिल हुए लोगों तक पहुंची कोहराम मच गया। हर कोई अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा। हादसे की वजह प्रथमदृष्टया तेज रफ्तार माना जा रहा है। हालांकि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+