रुड़की में गंगनहर पर निर्माणाधीन लोहे का पुल का एक हिस्सा ढहा,बड़ा हादसा टला,जानिए कैसे

Roorkee news: रुड़की में गंगनहर पर निर्माणाधीन लोहे के पुल का एक हिस्सा गंग नहर में गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया। जिससे किसी भी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

विभाग का कहना है कि पुल को कोई नुकसान नहीं हुआ है और एक रस्सा खुलने के कारण सामान नीचे गिर गया है। जिसके बाद सबने राहत की सांस ली है। बता दें कि इससे पूर्व में रुड़की में इस तरह का बड़ा हादसा हो चुका है।

roorkee gangnahar part of iron bridge under construction collapsed major accident averted know how

क्या बताई वजह
रुड़की में रेलवे पुल के पास पीर बाबा कॉलोनी से स्टेशन जाने के लिए फुट ब्रिज बनाया जा रहा है। जो कि ढह गया। फुट ब्रिज बनाने की जिम्मेदारी देख रहे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एक रस्सा खुलने के कारण सामान नीचे गिर गया है।

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत हो रहा काम
बता दें कि रुड़की में पीर बाबा कॉलोनी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर किया जा रहा था। जिसका शिलान्यास 2023 में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। लोक निर्माण विभाग को इस पुल को बमाने की जिम्मेदारी मिली थी।

अचानक पानी आने से हादसा
बताया गया कि हाल ही में गंग नहर में पानी बंद किया गया तो पुल के निर्माण में तेजी आई। पुल का स्ट्रक्चर तैयार कर नहर के ऊपर बांध दिया गया। रात को नहर में पानी आने के साथ पुल पानी में जा गिरा। पुल के ढहने के बाद अब सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्ष को विधायक व सरकार पर हमले का मौका मिल गया है। स्थानीय विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर इस पु​ल का निर्माण किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+