Roorkee Bhagwanpur Violence संत रविदास की जयंती पर शोभायात्रा में बवाल, दो की मौत, भारी पुलिस बल तैनात

Roorkee Bhagwanpur Violence हरिद्वार जिले में भगवानपुर के बिनारसी गांव में संत रविदास की जयंती पर शोभायात्रा के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। दो गुटों में पहले पत्थरबाजी और फिर फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। एक व्यक्ति ने रविवार को दम तोड़ दिया था। दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बिनारसी गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस अफसरों ने गांव के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है। बवाल के बाद पुलिस ने गांव के 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

Roorkee Bhagwanpur Violence Clash During Sant Ravidas Jayanti Procession Leaves Two Dead

एक पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ हत्या बलवा और आगजनी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से 18 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव में बड़ी संख्या में पीएसी तैनात है।

हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बिनारसी गांव में एक फरवरी रविवार के दिन संत रविदास जयंती की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान एक ही पक्ष के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हालांकि शोभायात्रा में मौजूद कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर उन्हें शांत करा दिया था। वहीं स्थिति को भांपते हुए पुलिस द्वारा जल्दबाज़ी में शोभायात्रा को संपन्न कराया गया. लेकिन शोभायात्रा समाप्त होने के बाद प्रसाद वितरण के दौरान दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए और मामले ने तूल पकड़ लिया।

इस दौरान दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में फायरिंग भी शुरू हो गई। वहीं झगड़े में (28 वर्षीय) आनंद पुत्र लक्ष्मीकांत निवासी ग्राम बिनारसी की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई विकास (25 वर्ष) और (27 वर्षीय) योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के मांगेराम भी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इसी के साथ गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने शव को उठाने नहीं दिया, जिसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+