Rishikesh news:राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
उत्तराखंड के ऋषिकेश में ब्रह्मपुरी राफ्टिंग पॉइंट पर राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है।
वीडियो में राफ्टिंग के दौरान गाइड पर्यटकों की पैडल से जमकर पिटाई करते हुए नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ पर्यटक ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट पर काफी विवाद हुआ। कई गाइड एक साथ मिलकर कुछ पर्यटकों को पैडल से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जान बचाने की फेर में पर्यटक भी इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। जिसको जहां जो नजर आया वहीं मारना शुरू कर दिया। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया।
कई पर्यटक इस घटना को देखकर डर गए। शुरूआत में प्रशासन और पुलिस इस तरह की किसी घटना के होने का इनकार करते रहे। लेकिन वायरल वीडियो के बाद जांच की गई।
ऋषिकेश में राफ्टिंग प्वाइंट में इस तरह के विवाद की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। वीडियो तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर राफ्टिंग गाइड व पर्यटकों के बीच मारपीट संबंधी प्रसारित हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया गया है। टिहरी गढ़वाल पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि घटना में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों की तलाश एवं जानकारी की जा रही है।
राफ्ट को राफ्टिंग पॉइंट पर ले जाते समय राफ्ट लगने के कारण अन्य कंपनी के क्लाइंट से विवाद होने पर मारपीट की घटना घटित हुई। राफ्टिंग कम्पनी एडवेंचर कंपनी ऋषि गंगा तथा पेडलर हिमालय एवं उनके गाइडों कमलेश राजभर तथा गंगा त्यागी के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- आशीष जोशी पुत्र राकेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम बोला रुद्रप्रयाग हाल पता था ऋषि गंगा एडवेंचर राम झूला मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल
- कमलेश राजभर पुत्र श्री रामदयाल निवासी चंद्रबेश्वर नगर, वार्ड नंबर 1 चंद्रभागा, ऋषिकेश, देहरादून
- गंगा त्यागी श्री सोमपाल त्यागी निवासी कैलाश गेट वार्ड नंबर 2 शीशम झाड़ी मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल।












Click it and Unblock the Notifications