Rishikesh news: मजिस्ट्रेट लिखी कार में दोस्तों के साथ रौब दिखाना युवक को पड़ा महंगा,पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
ऋषिकेश में यूपी नंबर प्लेट की मजिस्ट्रेट लिखी कार में युवक यातायात नियमों का पालन न करते हुए पुलिस के साथ भी रौब दिखाने लगे।
जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया। गाड़ी आजमगढ़ यूपी की बताई जा रही है। जिसमें एक युवक अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था।

युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता जज हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में जाम के दौरान मजिस्ट्रेट लिखा एक वाहन यातायात नियमों को तोड़कर आगे जाने लगा। जब पुलिस ने कार को रोकना चाहा तो कार सवार युवक पुलिस पर रौब दिखाने की कोशिश करने लगा।
युवक ने बताया कि कार उसके मजिस्ट्रेट पिता की है। कार में मजिस्ट्रेट स्वयं सवार नहीं थे, बल्कि युवक के साथ उसके दोस्त घूमने के लिए निकले थे।
इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि कार में आगे पीछे मजिस्ट्रेट लिखा हुआ था। साथ ही युवक सनरुफ खोलेकर उत्पात भी मचा रहे थे। वाहन चालक सौरभ पुत्र अखिलेश निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश अपने पिता की कार को लेकर दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था। कार को चीज कर दिया गया है।
इससे पूर्व भी मुनिकीरेती पुलिस किसी तरह के अन्य मामलों में एक विधायक और सांसद की कार को भी सीज कर चुकी है। ऋषिकेश में इन दिनों पर्यटकों के आने से जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में पुलिस के लिए इन जगहों पर जाम हटाने में पसीने छूट जाते हैं।
गर्मी का भी ऋषिकेश में सबसे ज्यादा असर देखा जाता है। ऐसे में अगर वीआईपी मूवमेंट हो गया तो फिर पुलिस के लिए चुनौती ओर बढ़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications