Rishikesh news: बाजार में दिल्ली के युवकों को दबंगई पड़ी भारी,स्थानीय लोगों ने लाठी डंडों से ऐसे सिखाया सबक

ऋषिकेश में चार युवकों की दबंगई भारी पड़ गई। स्थानीय लोगों ने चारों को जमकर धुनाई की। जिसके बाद वे वहां से भाग खड़े हुए।

बताया जा रहा है कि इन युवकों ने एक स्कूटी सवार को पहले टक्कर मारी। स्कूटी सवार के आपत्ति दर्ज करने पर युवकों ने उसकी पिटाई की। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दुकान पर रखे डंडो से उनकी जमकर धुनाई की।

Rishikesh news Delhi youth affected by bullying market local people taught them a lesson with sticks

युवकों ने भागकर वहां से जान बचाई।घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

ऋषिकेश में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ पहुंच रही है। मौसम में गर्मी की वजह से लोग पहाड़ों की तरफ आ रहे हैं। ऐसे में पर्यटक सुकून और शांति की तलाश में पहुंच रहे हैं। लेकिन इनमें से कई पर्यटकों के गलत व्यवहार से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऋषिकेश में कई बार इस तरह की घटना सामने आ चुकी है।

इस बार ऋषिकेश के सुभाष चौक मेन बाजार में मुखर्जी मार्ग के रास्ते एक दिल्ली नंबर की कार जिसमें चार लोग सवार थे, बाजार में घुसी। आगे चल रहे एक बाइक सवार को इस गाड़ी ने टक्कर मारी। बाइक चला रहे युवक ने जब नुकसान की भरपाई करने को कहा तो गाड़ी में सवार युवक बाहर उतरकर और उसके साथ हाथापाई कर दी।

आसपास मौजूद व्यापारी और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। जब लोग बीच बचाव करने आए तो युवकों ने इन लोगों के साथ भी हाथापाई कर दी। यात्रा सीजन में श्रद्धालुओं को बेचने के लिए दुकानों में लाठियां रखी थी। लोगों ने इन्हीं लाठियां से इन दबंगों की धुनाई करनी शुरू कर दी।

कई दुकानों के शटर गिर गए। यह चारों लोग किसी तरह यहां से जान बचाकर भाग गए। पुलिस के संज्ञान में मामला है लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+