Rishikesh News: बंजी जंपिंग के दौरान हादसा! युवक हुआ चोटिल, एक्स पर वीडियो वायरल, जानिए क्या कहा
Rishikesh News ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र का सोशल मीडिया में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक के चोटिल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक बंजी जंपिंग के दौरान टिन की छत पर गिर गया था। जिस कारण वह चोटिल हो गया।
।बंजी जंपिंग के दौरान युवक टिन की छत पर गिर गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।हालांकि युवक को मामूली चोटे आई हैं। पुलिस के भी संज्ञान में मामला आया है, लेकिन किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं कराई गई।

इन दिनों युवाओं में रोमांच पैदा करने वाले एडवेंचर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इनमें बंजी जंपिंग भी शामिल है। ऋषिकेश में साल भर लोग बंजी जंपिंग करने पहुंचते हैं। इस एडवेंचर में रोमांच के साथ खतरा भी है। जो कि कभी जोखिम में भी बदल जाता है। इस बीच ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक के चोटिल होने का मामला सामने आया है।
एक्स पर भी यूजर ने वीडियो के साथ इसकी जानकारी शेयर की है। बताया कि ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान युवक चोटिल हो गया। बंजी जंपिंग के दौरान युवक टिन की छत पर गिर गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि जिस यूजर ने इसको एक्स के जरिए शेयर किया है, उसने इसको लेकर कई सवाल खड़े किए हैं, कि इस तरह की घटना अगर किसी के साथ होती है, तो वहां पर इसके लिए कोई इमरजेंसी सुविधाएं नहीं हैं।
बता दें कि बंजी जंपिंग का क्रेज केवल युवाओं में ही नहीं है। हाल ही में ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की थी। उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको हैरान कर दिया था। 83 वर्षीय महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
Please watch this video carefully
My friend visited Thrill Factory, Rishikesh yesterday for bungee jumping, and just 7 minutes after their turn, a major accident took place (12 Nov 2025, around 4:33 PM).
It could’ve been my friend or his sister they were literally saved by… pic.twitter.com/24u0SkMGxS
— Amit Behal (@amitbehalll) November 13, 2025












Click it and Unblock the Notifications