Rishikesh news: 13 दिनों से लापता युवती का हाईवे से लगे जंगल में 200 मीटर अंदर मिला अधजला शव, प्रेमी गिरफ्तार

Rishikesh news: उत्तराखंड के ऋषिकेश में करीब 13 दिनों से लापता युवती का शव जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस को नटराज चौक से करीब एक किमी आगे देहरादून रोड पर हाईवे से लगे जंगल में 200 मीटर अंदर अधजला शव मिला।

Rishikesh Half-burnt body girl missing 13 days found 200 meter inside forest highway, lover arrested

जिसकी पहचान 21 वर्षीय विनीता भंडारी के रुप में हुई है। युवती चार दिसंबर से घर से लापता चल रही थी। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मुनि की रेती में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान विनीता चार दिसंबर को 11 बजकर आठ मिनट पर नटराज चौक के पास अकेले देहरादून की ओर जाती देखी गई थी।

उसके बाद करीब 11 बजकर 32 मिनट पर विनीता का मोबाइल बंद हो गया था। अंतिम लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस विनीता को लास्ट लोकेशन के आधार पर यहीं तलाश रही थी।

पुलिस को नटराज चौक से करीब एक किमी आगे देहरादून रोड पर हाईवे से लगे जंगल में 200 मीटर अंदर अधजला शव मिला। उसकी शिनाख्त के बाद उसके प्रेमी अर्जुन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने युवती के पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+