Rishikesh में वन भूमि के सर्वे को लेकर बवाल, जानिए क्यों हो रहा विरोध, पुलिस की ओर से हुई अब तक ये कार्रवाई
Rishikesh ऋषिकेश में वन भूमि के सर्वे को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को नेशनल हाईवे जाम किया तो रविवार को लोगों ने मनसा देवी रेलवे लाइन को बाधित करके ट्रेनों को रोका। हरिद्वार बायपास मार्ग (नेशनल हाईवे) को जाम किया और पुलिस पर पथराव करने का आरोप लगा है।
पुलिस ने शनिवार और रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दुष्प्रचार पर सतर्क नजर रखी जा रही है। दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में वन विभाग ऋषिकेश की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश जारी हुए थे। निर्देशों के क्रम में पुलिस, वन विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा ऋषिकेश में वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा राजमार्ग एवं रेल मार्ग को अवरुद्ध करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था, जिन्हें पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक ढंग से समझाया भी जा रहा था। इस दौरान प्रभावित जनता द्वारा आक्रोशित होकर रेलवे लाइन को भी ब्लॉक कर दिया गया, जिससे 06 ट्रेने लेट हो गई, हजारों यात्रियों को और सुविधा हो रही थी।
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उन्हें शांतिपूर्वक समझाया भी गया, लेकिन उनके द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस एवं प्रशासन की टीमों पर पथराव किया गया, जिससे कई लोगों को चोटें भी आई, साथ ही उनके द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए रोड को भी जाम/ब्लाक कर दिया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली गई व जनता को राजमार्ग एवं रेल मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
मामले में राजमार्ग और रेलमार्ग अवरुद्ध कर यात्री व आमजन को सुविधा पहुंचाने, इमरजेंसी सेवाओं पर व्यवधान उत्पन्न करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा जनता को पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने व उन्हें उकसाकर उनसे अपराध कार्य करवाने की घटना पर पुलिस द्वारा लोगों को भड़काने वालों को चिन्हित करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करने पर विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा पथराव किए जाने के संबंध में भ्रामक/अफवाह/खबर प्रसारित की जा रही है, जबकि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज नहीं किया गया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा रेल मार्ग पर बैठकर विरोध कर रहे थे, जिससे यात्री काफी परेशान थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझने का प्रयास करते हुए रेल मार्ग से हटने को कहा गया, जिस पर उनके द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव किया गया था।
इस प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों को भी चिन्हित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है, जिनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। साथ ही इस प्रकार की दुष्प्रचार करने वालों पर मॉनिटरिंग करते हुए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पुलिस की ओर से बताया गया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में वन विभाग द्वारा वन भूमि का सर्वे किया जा रहा है कार्रवाई के दौरान यह प्रकाश में आया है कि सरकारी वन भूमि को निजी भूमि बताकर कुछ लोगों द्वारा आमजन को बेचा गया है, यदि किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा कृत किया गया है तो उसकी शिकायत पीड़ित पुलिस को कर सकते है पुलिस द्वारा ऐसे सभी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी: एसएसपी देहरादून












Click it and Unblock the Notifications