Rishabh Pant बद्री केदार की यात्रा पर, बदरी विशाल के दर्शन कर मांगी स्वस्थ होने और विश्व कप जीत की दुआ
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बदरी केदार यात्रा पर निकले हैं। सबसे पहले ऋषभ ने बदरी केदार के दर्शन किए। ऋषभ ने भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप मैच के लिए भी भगवान से आशीर्वाद मांगा है। खानपुर विधायक उमेश कुमार भी साथ में मौजूद रहे। जिसके बाद वे अब केदारनाथ यात्रा के लिए निकल पड़े हैं। हाल ही में ऋषभ पंत दुर्घटना की चोट से उबरे हैं।

पिछले साल दिसंबर में ऋषभ पंत का घर लौटते हुए दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ था। हादसे के बाद से ही वह क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि वे अब पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं। ऋषभ का बदरी केदार की यात्रा विश्व कप मैच से ठीक पहले हुई है। आज सुबह ऋषभ पंत हेलीकॉप्टर से यात्रा के निकले।
सबसे पहले उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। ऋषभ पंत ने भगवान बद्री विशाल के दरबार में पूजा अर्चना करते हुए देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऋषभ पंत ने बद्री विशाल के दर्शन किए।
इस बीच ऋषभ के प्रशंसक भी मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए और हर कोई एक फोटो खींचने के लिए अपील करता नजर आया। ऋषभ ने किसी को निराश नहीं किया। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार भी साथ में मौजूद रहे।
साल 2022 के दिसंबर महीने में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत हादसे का शिकार हो गए थे। ऋषभ पंत अपनी कार से दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। ऋषभ पंत का घर रुड़की में है। नारसन कस्बे में उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई।
हादसा इतना भयानक था कि उनकी मर्सिडीज कार में आग लग गई थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने ऋषभ की जान बचाई और देहरादून अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्हें मुंबई में इलाज के लिए ले जाया गया। अब वे काफी रिकवर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications