उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का इस्तीफा, आयोग को सौंपी है सरकार ने समूह ग भर्तियों की जिम्मेदारी
उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारण बताया गया है।
कार्यकाल खासा चर्चा में रहा
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। डा. राकेश कुमार का डेढ़ साल का कार्यकाल खासा चर्चा में रहा।

यूकेएसएससी पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन जिस तेजी से समूह ग की भर्तियां होनी थी। उसमें रफ्तार कम नजर आ रही है। समूह ग की भर्तियों का कलेंडर भी जारी किया गया। धामी सरकार ने समूह-ग की 18 भर्तियों की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को सौंपी थी।












Click it and Unblock the Notifications