Republic day 2023: Uttarakhand सीएम धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, सीएम ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।
जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा
Recommended Video

2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जनभागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर तिरंगा फहराया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इसके अलावा उत्तराखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी ने ध्वजारोहण किया और देश और प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। रितु भूषण खंडूरी ने विधानसभा में मौजूद सभी कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई, उन्होंने कहा 75 सालों में भारत में विकास हो रहा है। जिसमें पिछले सात आठ सालों में तेजी आई है और देश में योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के साथ ही देश और प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications