दो विभागों में खुलेगी भर्ती, पैरामेडिकल काउंसिल बनाने को मंजूरी, धामी कैबिनेट ने 6 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

dhami cabinet decision: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। कैबिनेट बैठक में कुल छह प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट में कृषि, खनन, पर्यावरण, स्वास्थ्य शिक्षा, महिला एवं बाल विकास से जुड़े अहम निर्णय लिए गए।

कैबिनेट ने जैव प्रौद्योगिकी परिषद के दो केंद्रों में पहले से सृजित 46 पदों के संचालन के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी गई। साथ ही हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत खनन विभाग में 18 नए पदों को सृजित करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

Recruitment two departments approval Paramedical Council Dhami cabinet approved 6 proposals

इसके अलावा देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदियों के फ्लड जोन क्षेत्र में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट), मोबाइल टावर, रोपवे टावर और एलीवेटेड रोड निर्माण जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण को स्वीकृति दी गई है। सरकार ने पैरामेडिकल कोर्स में काउंसिल बनाने को मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट में लिए गए फैसले-

  • कृषि विभाग के तहत जैव विविधता की नियमावली को मंजूरी
  • 46 पदों पर सीधी भर्ती को दी गई मंजूरी
  • औद्योगिक विकास में खनन के तहत बागेश्वर में 18 पदों को मंजूरी
  • सिंचाई विभाग के तहत आसन बैराज में आसन बैराज से भट्टा फॉल को फलडिंग जोन को मंजूरी
  • पांच निर्माण कार्य आसन बैराज नदी पर किए गए मंजूर
  • रिस्पना नदी में भी एलिवेटेड रोड़ के होने काम
  • पीडब्ल्यूडी के 5 गेस्ट हॉउस को पीपीपी मोड़ पर दिए जाने का मंजूरी
  • ऋषिकेश, हल्द्वानी,नैनीताल एवं अन्य दो गेस्ट हाउस को पीपीपी मोड़ पर दिए जाने को मंजूरी
  • महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत आबकारी से जो 1 प्रतिशत सेस मिलता है उसको कैसे खर्च किया जाएगा,कैबिनेट ने नियमावली को दी मंजूरी
  • पैरामेडिकल कोर्स में काउंसिल बनाने को दी गई मंजूरी
  • स्नातक स्नातक पाठ्यक्रम सहित कई निर्णय को लेने के लिए काउंसिल करेगी काम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+