117 पदों के प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए 20 हजार से ज्यादा बेरोजगारों की भीड़, ऐसे खुली सिस्टम की पोल
पिथौरागढ़ में सेना भर्ती के दौरान युवा बेरोजगारों की भीड़ ने सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। पिथौरागढ़ में 117 पदों के लिए भर्ती होनी है। बताया जा रहा है कि यूपी से 20 हजार से ज्यादा युवा इस भर्ती में शामिल होने पिथौरागढ़ पहुंचे हैं।
हालात ये हैं कि बसों और गाड़ियों में सीट न होने के बाद बेरोजगार युवक जैसे तैसे पहले भर्ती स्थल पहुंचे थे, लेकिन वहां भी अव्यवस्थाओं की तस्वीर ने सच सबके सामने ला दिया। बताया गया कि प्रशासन को इस बात का अंदाजा नहीं था, कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए इतनी संख्या में बेरोजगार पहुंचेंगे।

इस समय सोशल मीडिया में भी भर्ती को लेकर कई तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें अंदाजा लगाया जा सकता है कि भर्ती में क्या हालात हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जहां तक पहाड़ पर कैमरा पहुंच रहा है, वहां तक लड़के ही लड़के नजर आ रही हैं। बुधवार को तो आयोजक और पुलिस को स्थिति संभालनी मुश्किल पड़ गई जब भर्ती स्थल का गेट खोलने को लेकर युवक अंदर पहुंचने को लेकर जद्दोजहद करने लगे।
इस बीच वहां पर भगदड़ मच गई। बताया गया कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। जिसमें कुछ युवक घायल हो गए और अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे। घायल युवाओं को लाने के लिए पहुंची एंबुलेंस को भी भारी भीड़ के बीच में से निकलना मुश्किल हो गया, किसी तरह घायलों को भीड़ से बाहर निकाला गया।
इस घटना के बाद का भी एक वीडियो सामने आया जिसमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो भी भगदड़ के बाद का है, जमीन पर लड़कों के बैग, जूते और अन्य सामान बिखरे हुए नजर आए। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां पर कितनी हजारों की संख्या में भीड़ जुटी हुई होगी। न खाने की व्यवस्था नही पानी की। बेरोजगार युवक किसी तरह पिथौरागढ़ तो पहुंच गए लेकिन रैली में शामिल होने के लिए भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications