दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर का नाम बदलने को तैयार,ट्रस्ट ने पूरे विवाद पर दी सफाई, जानिए क्या कहा
दिल्ली के बुराड़ी में बन रहे केदारनाथ मंदिर को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों से लेकर शंकराचार्य और सनातन धर्म को मानने वालों ने इसका जमकर विरोध किया है।
इसके साथ ही कांग्रेस ने भी इसे सियासी मुद्दा बनाया है। इसके बाद श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक ने सुरेंद्र रौतेला ने बयान जारी कर कहा है कि अगर दिल्ली में बनने वाले मंदिर का नाम केदारनाथ मंदिर रखने से किसी की भावनाएं आहत हो रही हैं तो ट्रस्ट मंदिर के नाम में बदलाव करेगा।

उन्होंने केदारनाथ मंदिर को लेकर उपजे विवाद को लेकर साफ किया कि सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धर्म रक्षक हैं, इसलिए उन्हें मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया गया था। सीएम का मंदिर ट्रस्ट से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने इसके विरोध को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम है। वहीं रहेगा और उसकी मान्यता वही रहेगी।
दिल्ली में बन रहा मंदिर सिर्फ प्रतीकात्मक है। चौतरफा हो रहे विरोध के बाद ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला ने प्रेसवार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान सुरेंद्र रौतेला ने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ धाम नहीं बल्कि केदारनाथ मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग इसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
सुरेंद्र रौतेला ने बताया कि उत्तराखंड के हिमालय पर स्थित बदरीनाथ धाम के नाम से ही एक मंदिर मुंबई में बना हुआ है, लेकिन उस दौरान किसी भी तीर्थ पुरोहित या किसी भी व्यक्ति ने विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि देशभर में प्रतीकात्मक मंदिर बनते आ रहे हैं।
सुरेंद्र रौतेला ने कहा कि मंदिरों के निर्माण की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। साथ ही कहा कि धाम के नाम को लेकर कोई गलती हुई है तो वो धाम का नाम बदलने को तैयार है और उनकी इस पहल से अगर किसी साधु संत और श्रद्धालु के दिल को ठेस पहुंची है तो वो माफी मांगने को तैयार है।
#WATCH | Uttarakhand: Regarding the controversy over the Kedarnath temple being built in Burari, Shri Kedarnath Dham Delhi Trust founder Surendra Rautela, says, "If sentiments are being hurt by naming the temple to be built in Delhi as Kedarnath Temple, then the trust will change… pic.twitter.com/TVmGhsEhlu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications