सड़क से बाहर निकलकर पहाड़ी में ऐसी अटकी बस, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 30 यात्री थे सवार

उत्तराखंड के रामनगर में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक बस का एक हिस्सा काफी देर तक सड़क के बाहर हवा में अटका रहा।

जिस समय ये घटना हुई बस में 30 यात्री सवार थे। किसी तरह ड्राइवर की सूझबूझ से बस को सुरक्षित निकाल लिया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

ramnagar bus got stuck hill after leaving road major accident averted wisdom of driver 30 passengers on board

जैसे ही बस सड़क से बाहर निकली यात्रियों में चीख पुकार मच गई। लेकिन ड्राइवर ने होश न खोया और तुरंत बस को बचा लिया। इस तरह ड्राइवर ने 30 से ज्यादा जिदंगियों को बचा लिया। बाद में रेस्क्यू कर बस को डिपो तक लाया गया। हादसे के समय मौके पर क्या स्थिति रही होगी ये तस्वीर से समझा जा सकता है।

हाल ही में कुछ दिन पहले बदरीनाथ हाईवे पर भी ऐसा हादसा हुआ। जब दूसरे को रास्ता देने के चक्कर में बस सड़क से बाहर निकलकर हवा में अटकी रही। किसी तरह पुलिस और एसडीआरएफ ने यात्रियों को रेस्क्यू किया।

रामनगर डिपो की रोडवेज बस सराईखेत से दिल्ली जा रही झिमार के पास बड़ा हादसा टल गया। बस चालक को दूसरे वाहन को पास देने के चक्कर में कच्चे में उतारनी पड़ी। लेकिन गीली मिट्टी होने के कारण बस खाई को ओर चली गई, हालांकि तुरंत चालक ने तत्परता दिखाई और बस को समय रहते नियंत्रित कर लिया।

बस को जेसीबी मशीन से निकाला गया और रामनगर डिपो लाया गया। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सल्ट के सराईखेत से आज सुबह रामनगर डिपो की रोडवेज की बस दिल्ली जा रही थी। इस बीच हादसा हो गया। ड्राइवर की सूझबूझ से बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

बताया गया कि खुदाई का कार्य चल रहा है,जिस कारण झिमार के पास एक अन्य वाहन को पास देते समय बस कच्चे में चली गयी। बरसात की वजह से मिट्टी गीली है, जिसके वजह से बस खाई की ओर चली गई थी। लेकिन ड्राइवर ने बचा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+