Ram mandir उत्तराखंड से अयोध्या के लिए हवाई, रेलवे और बस यात्रा, जानिए क्या मिलेंगे विकल्प

Ram mandir 22 जनवरी को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में भक्तिमय माहौल है। ऐसे में हर कोई अयोध्या जाकर भव्य श्री राम मंदिर के दर्शन को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच लोगों को अयोध्या जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए राज्य सरकार हर तरह से पहल करने में जुटी है।

 Ram Mandir Uttarakhand to Ayodhya Air, railway bus travel know what options will be available

इस बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हवाई यात्रा, रेलवे और बस यात्रा को लेकर केंद्र सरकार से नई सुविधाओं के संचालन को लेकर पहल की है। जिससे देहरादून या उत्तराखंड के दूसरे शहर से अयोध्या जाने में किसी को किसी तरह की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से देहरादून से अयोध्या के लिए विमान सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री को प्रेषित पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के कारण देशभर के तीर्थ यात्रियों का यहां आना जाना लगा रहता है, इसलिए देहरादून से अयोध्या तक श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि देवभूमि के श्रद्धालु एवं देशभर के तीर्थ यात्रियों को आवागमन हेतु देहरादून से अयोध्या हेतु सीधे कोई हवाई सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आने वाले श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जाने में अत्यधिक कठिनाई होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की कठिनाईयों के समाधान हेतु प्रतिदिन एक हवाई सेवा देहरादून से अयोध्या तक संचालित किया जाना नितांत आवश्यक है, इससे देश व प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेल सेवा का विस्तार अयोध्या तक किया जाए। इस संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति विराजमान होंगी, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आए देशभर के तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन अयोध्या में भी अत्यधिक रहेगा।

उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।
हल्द्वानी से अभी तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही बस सेवा संचालित थी। मगर 22 जनवरी को नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है।

काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है। बृहस्पतिवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+