Ram mandir प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड में ऐसा है माहौल, सार्वजनिक अवकाश की मांग, ये लिए गए अब तक फैसले
Ram mandir उत्तराखंड में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम 22 जनवरी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तराखंड में भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर जगह राम मय माहौल नजर आने लगा है। मंदिरों में खासकर पूजा पाठ और भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया है। इस बीच 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की मांग भी उठने लगी है। साथ ही ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट कर दिए गए हैं।

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने 22 जनवरी को राज्य सरकार से अवकाश रखने का आग्रह किया है। डा.नरेश बंसल ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भी लिखा है। डा.नरेश बंसल ने अपने पत्र में कहा कि 22 जनवरी को श्री राम जन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। जिसकी उत्तराखंड समेत पूरे विश्व मे भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है ,पूरा विश्व इस समय राम - मय है।
आस्था और विश्वास का यह महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर व्यक्ति 22 जनवरी का कार्यक्रम देखने को उत्सुक है व प्रत्येक रामभक्त इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना चाहता है। उत्तर प्रदेश,हरियाणा आदि प्रदेशों मे 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है ताकि लोग धूमधाम से यह उत्सव मना सके।
डा.नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री द्वारा इस संदर्भ में पूर्व में की गई घोषणा की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमी है यहां के लोगो के मन में सनातन बसा है। निश्चित रुप से यहां से एक विशेष संदेश अयोध्या धाम जाना चाहिए व उत्तराखंड का संपूर्ण जनमानस व रामभक्त इस पावन पुण्य आयोजन का साक्षी बने इसमे सार्वजनिक अवकाश के माध्यम से सरकार का सहयोग अपेक्षित है।
बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 जनवरी 2024 को प्रदेश की सभी शराब दुकानें बंद रखने के पहले ही निर्देश जारी कर चुके हैं। 22 जनवरी को प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें, बार एवं डिपार्टमेंटल स्टोर आदि मदिरा उपभोग से संबंधित समस्त अनुज्ञापन कार्य अवधि तक बंद रहेंगे। 22 जनवरी को उत्तराखंड में ड्राई डे रहेगी इस बीच उत्तराखंड के हरिद्वार से संन्यासियों का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हो गया है। संन्यासियों का ये जत्था अपने साथ हरिद्वार की पवित्र नदियों का जल अपने साथ लेकर रवाना हुआ है। इस जल से रामलला का अभिषेक किया जाएगा।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर संभावित भीड़ के मद्देनजर रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। हावड़ा से ऋषिकेश तक आने वाली दून एक्सप्रेस (13009) 22 और 23 जनवरी को वाराणसी से एमबीडीडी प्रतापगढ़ होते लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से सीधे अपने निर्धारित रूट से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। योगनगरी से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस (13010) भी 22 और 23 जनवरी को लखनऊ से डायवर्ट होकर एमबीडीडी प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वहां से अपने निर्धारित रूट होकर हावड़ा पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications