'आप सिर्फ सांसद नहीं चुन रहे, समझदार के लिए इशारे काफी' राजनाथ सिंह ने किसके लिए कहा, जानिए​ सियासी मायने

उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों का प्रचार अब अंतिम दौर पर है। भाजपा, कांग्रेस सभी ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। 19 अप्रैल को पहले चरण में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर एक साथ चुनाव होना है। हर प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से जोर लगा रहा है। प्रत्याशियों के समर्थन में आ रहे दिग्गज लोगों से वोट को लेकर अपने अपने तरीके से बात रख रहे हैं।

Rajnath Singh not just electing MP gestures sensible person whom know political meaning anil baluni

इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान उत्तराखंड की सियासत में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनाथ सिंह ने गौचर में हुई रैली में जनता से अनिल बलूनी के पक्ष में वोट करने की अपील की, उन्होंने कहा कि आप लोग केवल सांसद नहीं चुन रहे हैं और कहा कि समझदार के लिए इशारे काफी होता है। उन्होंने जोर देकर ये बात दोहराई और मुस्कराए भी।

राजनाथ सिंह के इस बयान के ​सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह का सीधा इशारा मंत्रिपद को लेकर है। अनिल बलूनी पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की टीम से आते हैं। बलूनी ने कई बार राज्यसभा में रहते ही गढ़वाल समेत उत्तराखंड के लिए कई काम अपने स्तर से करवाए भी।

इसके बाद से बलूनी की सियासी ताकत को लेकर हर कोई वाकिफ है। अब ये माना जा रहा है कि उत्तराखंड से सांसद बनने के बाद अनिल बलूनी को मोदी सरकार के नए कार्यकाल में सरकार आने पर मंत्री बनाया जा सकता है।

अब तक मोदी सरकार के दो कार्यकाल में पहले अजय टम्टा राज्य मंत्री फिर डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को शिक्षा मंत्री और उसके बाद अजय भट्ट को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया जा चुका है। मोदी सरकार में अब उत्तराखंड से तीन सांसद मंत्री रह चुके हैं। इस बार उत्तराखंड से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार, अजय भट्ट को नैनीताल, अजय टम्टा अल्मोड़ा, माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिहरी व अनिल बलूनी को गढ़वाल सीट से ​प्रत्याशी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+