राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे पर गरमाई सियासत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले: हर कोई भाजपा की वॉशिंग मशीन में...
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को लेकर कांग्रेस अब भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा पहले विधायक और कांग्रेस नेताओं पर दबाव बना रही है, उसके बाद अपने पाले में ले जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि हर कोई बीजेपी की वॉशिंग मशीन में खुद को धोकर साफ करने की कोशिश कर रहा है लेकिन जनता उन्हें जवाब देगी।

करन माहरा ने कहा कि हम इन मामलों को जनता के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो जा रहे हैं वे पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि जो लोग पार्टी छोड़ रहे हैं, अपने निजी फायदे के लिए ऐसा कर रहे हैं। धोखेबाज पार्टी छोड़ रहे हैं लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम उनके खिलाफ ये मामले फिर से खोलेंगे और जिन्होंने देश के साथ धोखा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी और कई अन्य पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज प्रेस वार्ता की। करन माहरा ने पहले पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कई नेताओं के मीडिया में दिए बयान सुनाए।
इसके बाद माहरा ने कहा कि जो भी पार्टी छोड़कर जा रहा है, वह किसी दबाव में और अपने हित को देखकर ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इसका जबाव देगी। माहरा ने कहा कि राजेंद्र भंडारी के अलावा कई अन्य लोग बीजेपी में शामिल हुए हैं, उनमें से कुछ को ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था और उनमें से कुछ लालची थे।
माहरा ने कहा कि बीजेपी ने राजेंद्र भंडारी की पत्नी पर कई आरोप लगाए थे। जिसकी जांच चल रही है और इन मामलों में राजेंद्र भंडारी को दो बार कोर्ट से राहत भी मिल चुकी है। लेकिन, सरकार का दबाव इतना है कि खुद को बचाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications