Rajasthan CM Bhajan Lal के शपथ ग्रहण में शामिल हुए उत्तराखंड के सीएम धामी, जानिए क्या है चुनावी कनेक्शन
Rajasthan CM Bhajan Lal shrama मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद आज उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजस्थान सरकार के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने एमपी, छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान की 5 से अधिक सीटों पर जमकर रोड शो और चुनावी रैली की थी। जिसमें राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सीट भी शामिल हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया। जिन सीटों पर धामी मैदान में उतरे उनमें राजस्थान की सांगानेर विधानसभा में भजन लाल शर्मा, विराटनगर विधानसभा में कुलदीप, सांगोद विधानसभा में हीरालाल नागर, रामगंजमंडी विधानसभा में मदन दिलावर, डग विधानसभा में कालूराम के लिए प्रचार किया था।
सभी सीटों पर ने भाजपा प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाई। सीएम धामी ने तीन राज्यों में हुए चुनावों में जमकर चुनाव प्रचार किया था, परिणाम यह रहा कि धामी ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और चुनावी रैली की वहां भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की।
यही कारण है कि एमपी, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री धामी को उन चुनिंदा मेहमानों की लिस्ट में शामिल किया गया था जो की शपथ ग्रहण में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। मुख्यमंत्री धामी के धाकड़ फैसले बीते कुछ समय से देशभर की सुर्ख़ियों में रहे।
उत्तराखण्ड में धामी सरकार ने लैंड जिहाद, सख़्त नक़ल क़ानून और धर्मांतरण क़ानून और यूसीसी जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिये। धामी के इन निर्णयों की वजह से ही उनकी सॉफ्ट हिंदुत्व वाली पहचान पूरे देश में बनी।
जिसका फ़ायदा भाजपा ने धामी को स्टार प्रचारक बनाते हुए चुनावी रैलियों में लिया। मुख्यमंत्री धामी का मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान बुलडोज़र के ज़रिए स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया गया था। इस वजह से धामी की चुनाव में भी कई विधानसभाओं से प्रचार प्रसार के लिए डिमांड आई।












Click it and Unblock the Notifications