Kedarnath dham तीन दिन एकांत में बिताएंगे राहुल गांधी, धाम में पहुंचने के बाद इस तरह बिताए पल

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी केदारनाथ धाम की तीन दिन की यात्रा के लिए पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे, निजी कार्यक्रम बताने के बाद कोई भी कांग्रेस के नेता एयरपोर्ट नहीं पहुंचे।

Rahul Gandhi will spend three days in solitude at Kedarnath Dham, spent his moments like this after reaching Kedarnath Dham

इसके बाद राहुल गांधी सीधे केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां कांग्रेस नेता और बद्री केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस दौरान केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी स्थानीय लोगों से भी अपने अंदाज में मिलते दिखे और व्यापारियों से बात करते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल से मिलने के लिए कई लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई।

थोड़ी देर विश्राम करने के बाद राहुल गांधी शाम को बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे और शाम को आरती में शामिल हुए। राहुल गांधी केदारनाथ में सांयकालीन आरती में शामिल हुए और महाभिषेक पूजा भी की।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं। अपने निजी दौरे पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह सीधे केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। केदारनाथ धाम में उनका भव्य स्वागत किया गया।

राहुल गांधी केदारनाथ धाम में वीआईपी हेलीपैड पर पहुंचे। यहां पर स्थानीय लोगों व तीर्थ पुरोहित ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद राहुल गांधी सैफ हाउस में अल्प विश्राम के लिए रवाना हुए। विश्राम के बाद शाम को राहुल गांधी ने बाबा केदार के दर्शन किए। राहुल गांधी रविवार और सोमवार की रात्रि केदारनाथ में ही प्रवास करेंगे।

राहुल के लिए रविवार को केदारनाथ में गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस बुक कराया गया है। सात नवंबर को दोपहर लगभग दो बजे केदारनाथ धाम से वापसी का कार्यक्रम है। राहुल गांधी ने बाबा केदारनाथ दर्शन के कार्यक्रम को उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा बताया है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से यात्रा का सम्मान करते हुए उन्हें एकांत में ही पूर्ण करने देने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+