गले में रूद्राक्ष माला, माथे पर तिलक, भक्तों को गर्म चाय पिलाते ​केदारनाथ में नजर आया राहुल गांधी का नया अवतार

Rahul Gandhi Kedarnath अपने तीन दिन की धार्मिक यात्रा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ पहुंचे। केदारनाथ में राहुल ने एक बार फिर अपने अलग अंदाज से सबका दिल जीत लिया। राहुल रात्रि की आरती के बाद सीधे भक्तों के बीच पहुंच गए। गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक लगाए राहुल सबको गर्म चाय अपने हाथ से पिलाते हुए नजर आए। इस बीच राहुल गांधी को अपने बीच पाकर भक्त काफी खुश नजर आए।

Rahul Gandhi Kedarnath Rudraksh rosary tilak on the forehead, new avatar serving hot tea to devotees

रविवार दोपहर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे सीधे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। इस पूरे कार्यक्रम को राजनीति से दूर रखते हुए कांग्रेस के किसी भी नेता को उनके स्वागत के लिए आने से पहले ही मना कर दिया गया था। हालांकि केदारनाथ में कांग्रेस के नेता गणेश गोदियाल को ही राहुल गांधी के साथ रहने की परमिशन दी गई।

Recommended Video

    गले में रूद्राक्ष माला, माथे पर तिलक,चाय पिलाते ​केदारनाथ में नजर आया राहुल गांधी का नया अवतार

    गणेश गोदियाल ही राहुल गांधी की सारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं। केदारनाथ पहुंचते ही राहुल गांधी का पंड़ितों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। राहुल को रुद्राक्ष की माला पहनाई। इसके बाद केदारनाथ पहुंचते ही राहुल ने रास्ते में स्थानीय लोगों से हाल चाल जाना। इसके बाद राहुल विश्राम के लिए जीएमवीएन गेस्ट पहुंचे। बाद में रात्रि पूजा के लिए राहुल मंदिर पहुंचे और विशेष पूजा अर्चना के बाद सीधे भक्तों के बीच पहुंचे।

    यहां राहुल गांधी ने दर्शन के लिए लाइन में खड़े भक्तों को गर्म चाय पिलाई और बातचीत की। लोगों ने भी राहुल गांधी का आभार जताया और सेल्फी लेने की डिमांड की। राहुल ने किसी को निराश नहीं किया। इस बीच राहुल गांधी का एक नया अंदाज केदारनाथ में नजर आया। केदारनाथ में आज राहुल के भंडारे की चर्चा की है। माना जा रहा है कि राहुल आज भंडारे में खुद भक्तों और पुरोहितों को प्रसाद परोसेंगे।

    राहुल गांधी के केदारनाथ यात्रा के पहले दिन का सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें मोदी मोदी के नारे सुनाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि केदारनाथ पहुंचते ही कुछ लोगों ने राहुल गांधी को देखते ही मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। राहुल ने यहां भी हाथ जोड़े और आगे बढ़ गए।

    ये भी पढ़ें-Rahul Gandhi Kedarnath Yatra: बाबा केदार की शरण में राहुल गांधी, आस्था या पॉलिटिकल गेम, जानिए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+