उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बन सकती है राधा रतूड़ी, डा. एसएस संधु का केन्द्र में वापस लौटने के संकेत

वरिष्ठ आईएएस व अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी बन सकती है सीएस

देहरादून, 23 जून। उत्तराखंड को जल्द ही प​हली महिला मुख्य सचिव मिल सकती हैं। वरिष्ठ आईएएस व अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को यह जिम्मेदारी मिलने की चर्चा तेज हो गई है। मुख्य सचिव डा. एसएस संधु को केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है। जिसके बाद संधु को उत्तराखंड से विदाई लेनी होगी।

 Radha Raturi may become the first woman Chief Secretary of Uttarakhand, Dr. SS Sandhu return

सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं रतूड़ी
अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री और गृह और सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रही राधा रतूड़ी को जल्द ही मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। उत्तराखंड आईएएस काडर में राधा रतूड़ी सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं, लेकिन मध्यप्रदेश काडर की रही राधा के काडर परिवर्तन के चलते अपने 88 बैच में सबसे नीचे पायदान पर आ गई थी। जिस वजह से वे मुख्य सचिव पद की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाई हैं। राधा रतूड़ी का कार्यकाल मार्च 2024 तक है।
पति रतूड़ी रह चुके हैं डीजीपी
राधा रतूड़ी अपनी सादगी के लिए सभी नौकरशाही के बीच काफी अलग और प्रसिद्ध मानी जाती हैं। 88 बैच की रतूड़ी के पति अनिल रतूड़ी भी पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए थे। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सिग्नल का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय में इस बात के संकेत मिल चुके हैं कि उन्हें जल्द ही ये जिम्मेदारी मिलने जा रही है।
संधु को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
मौजूदा मुख्य सचिव डा. संधु 1988 बैच के आईएएस हैं, जो केंद्र में पीएमओ, रक्षा या फिर विदेश मंत्रालय में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी यह संकेत दिए हैं।
मुख्यमंत्री धामी के पहले कार्यकाल में डा. संधु को केंद्र से मुख्य सचिव पर लाया गया था। तब वे केंद्र में एनएचआई के चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। संधु का रिटायरमेंट अगस्त, 23 में है। लेकिन उनका कार्यकाल भी बढ़ाने की चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+