बाल श्रम निषेध दिवस पर सीएम धामी बोले- बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं, उन्हें शिक्षा-संस्कार देना नैतिक कर्तव्य
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं, उन्हें शिक्षा और संस्कार प्रदान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
देहरादून, 12 जून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं, उन्हें शिक्षा और संस्कार प्रदान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर समाज को बाल श्रम से मुक्त करने के लिए संकल्प लें।
सीएम धामी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को हमारी युवाशक्ति साकार कर रही है। 'भारतीय स्टार्टअप' वर्तमान में विश्व भर के निवेशकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications